एक्सप्लोरर

Anantnag Encounter: अनंतनाग में 4 शहीद, लापता जवान का शव मिला, इलाके में सेना का ऑपरेशन जारी

Anantnag Encounter Updates: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सेना के जवानों ने इलाकों को चारों ओर से घेर लिया है.

Anantnag Encounter News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक और जवान शहीद हो गया है. एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए जवान का शव लापता हो गया था. इस तरह बुधवार को शुरू हुए अनंतनाग एनकाउंटर में जान गंवाने वाले शहीदों की संख्या चार हो गई है. अब तक इस मुठभेड़ में सेना के पांच जवान घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल पूरे इलाके को घेर लिया गया है. 

अनंतनाग में शुक्रवार को भी सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि एनकाउंटर में उजैर खान नाम का एक स्थानीय आतंकी शामिल है. इसके अलावा एक विदेशी आतंकी के भी मुठभेड़ में शामिल होने की पुष्टि की गई है. सूत्रों ने बताया है कि सुरक्षाबलों को एक आतंकी को ढेर करने में कामयाबी मिली है, जबकि दूसरे आतंकी की तलाश जारी है. हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

एनकाउंटर में शहीदों की संख्या हुई चार

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की शुरुआत हुई. इस एनकाउंटर में सेना के 19 राष्ट्रीय राइफल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, कंपनी कमांडर मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट शहीद हो गए. अब शहीद हुए एक और जवान का शव मिलने के बाद इस एनकाउंटर में शहीद होने वाले जवानों की संख्या चार हो गई है. आज जान गंवाने वाले चौथे सैनिक की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है.

 

दरअसल, सेना बुधवार को खुफिया जानकारी के आधार पर एक ठिकाने पर आतंकियों की तलाश कर रही थी. इस दौरान छिपकर बैठे आतंकियों ने सेना के जवानों पर गोलियां चला दीं. आतंकियों की गोली आकर कर्नल मनप्रीत सिंह को लगी, जिसके चलते वह मौके पर ही शहीद हो गए. आतंकियों की गोलीबारी में दो अधिकारी घायल भी हुए, जिन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान वीरगति प्राप्त हुई. माना जा रहा है कि हमला करने वाले आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन 'द रजिसटेंस फ्रंट' का हिस्सा हैं. 

यह भी पढ़ें: अनंतनाग में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, पढ़ें एनकाउंटर से जुड़े सभी अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget