एक्सप्लोरर

Anand Mohan Release: आनंद मोहन की रिहाई पर रो पड़ीं IAS रहे जी कृष्णैया की बेटी, कहा- ऐसे शख्स कि...

Anand Mohan Release: पूर्व सांसद आनंद मोहन को रिहा करने पर तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की बेटी पदमा कृष्णैया ने कहा कि ये समाज के लिए सही नहीं है.

Anand Mohan Release: बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह की जेल से रिहाई हो गई है. वो गुरुवार (27 अप्रैल) सुबह सहरसा जेल से रिहा किए गए हैं. वो डीएम जी कृष्णैया की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे. इस रिहाई को लेकर डीएम कृष्णैया की बेटी पदमा कृष्णैया ने एतराज जताया है. उन्होंने इसे लेकर पीएम मोदी और बिहार के सीएम से भावुक अपील की है.

पदमा ने पीएम से कहा, ''मेरी पीएम नरेंद्र मोदी से अपील है कि ऐसे शख्स की समाज में वापसी न हो, क्योंकि मेरे पास इनसे लड़ाई करने की शक्ति नहीं है. कोई ऐसा कानून बनाए कि ऐसे गैंगस्टर और माफिया बिहार या फिर किसी राज्य में इस तरह से न घूम सके. फिर से विचार करें.''

'बिहार के लोगों से पूछिए...'

पदमा ने एनडीटीवी से कहा कि आप मेरे पिता के बारे में नहीं जानते तो बिहार के लोगों से पूछिए. उन्होंने कहा कि करीब 29 साल बाद भी लोग लड़ाई के लिए तैयार है. दरअसल, साल 1994 में मुजफ्फरपुर में एक गैंगस्टर की शव यात्रा के दौरान गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या कर दी गई थी.

बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह कि रिहाई पर पदमा ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद दुख की बात है कि आनंद मोहन को जेल से छोड़ दिया गया. सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करती हूं कि इस फैसले पर दोबारा सोचे.

क्या हुआ था 29 साल पहले?

दरअसल  की बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई 'जेल सजा क्षमादान आदेश' के तहत हुई है. हाल में बिहार सरकार ने जेल नियमावली में बदलाव किया था. इसके तहत मोहन सहित 27 लोगों की रिहाई हुई. अक्टूबर 2007 में कोर्ट ने आनंद मोहन को मौत की सजा सुनाई थी, लेकिन दिसंबर 2008 में पटना हाई कोर्ट ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदल दिया था.

इस बाहुबली नेता ने निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. बिहार सरकार ने 10 अप्रैल को बिहार जेल नियमावली, 2012 में संशोधन किया था और उस उपबंध को हटा दिया था, जिसमें कहा गया था कि ‘ड्यूटी पर कार्यरत जनसेवक की हत्या’ के दोषी को उसकी जेल की सजा में माफी/छूट नहीं दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Anand Mohan Singh: पति की रिहाई पर लवली आनंद बोलीं- 'जी कृष्णैया की हत्या अगर आनंद मोहन के सामने होती तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget