एक्सप्लोरर

हिज्बुल आतंकी बनने वाले मन्नान वानी का नहीं चला पता, भाई ने घर लौटने की अपील की

दरअसल फेसबुक पर मन्नान वानी को जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें लिखा है कि मन्नान वानी ने पांच जनवरी 2018 को ही हिजबुल मुजाहिदीन ज्वाइन कर ली.

नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे छात्र मन्नान वानी को लेकर दावा किया गया था कि वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया है. मन्नान वानी का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. एबीपी न्यूज़ के जरिए मन्नान के भाई ने मुवस्सिर ने उससे घर लौटने की अपील की है. मन्नान वानी की फेसबुक पर एक फोटो आई थी, जिसमें वो एके 47 राइफल लिए दिखा था. कश्मीर से लेकर यूपी तक हड़कंप  मन्नान वानी को लेकर कश्मीर से लेकर यूपी तक हड़कंप मचा हुआ है. अभी तक उसका कोई अता पता नहीं है. घर वाले मन्नान को लेकर चिंतिंत भी हैं और मीडिया के जरिए उससे घर लौटने की गुहार भी लगा चुके हैं. एबीपी न्यूज को मन्नान वाऩी का एक वीडियो मिला है जो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटी छात्र संघ चुनाव के समय का है. ये पता नहीं है कि उसने छात्र संघ चुनाव लड़ा था या नहीं. मन्नान ये शिकायत कर रहा है कि कैसे आज बोलने वाले को बदनाम कर दिया जाता है. वानी से मां और बहन ने की घर लौटने की अपील वहीं, मन्नान वानी के माता-पिता ने उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करायी है, लेकिन मन्नान नहीं लौटा. उसकी बहन और माता-पिता उससे घर वापस आने की गुहार लगा रहे हैं. मन्नान वानी की बहन ने कहा, ‘’मुझे एक बार उनको देखना है. बस एक बार वो वापस आ जाएं. मैं उसके बगैर रह नहीं सकती. उसने हमें किसके ऊपर छोड़ दिया.’’ मन्नान वानी की मां ने कहा, ‘’मैं उससे अपील करती हूं कि एक बार आप आओ. अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं उससे माफी मांगती हूं. मैंने अपने खून के एक-एक कतरा उसे दिया. पढ़ाया-लिखाया, बड़ा आदमी बनाया, मुझे क्या पता था कि वो मुझे धोखा देगा.’’ वायरल तस्वीर में आतंकी बनने का दावा दरअसल फेसबुक पर मन्नान वानी को जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें लिखा है कि मन्नान वानी ने पांच जनवरी 2018 को ही हिजबुल मुजाहिदीन ज्वाइन कर ली. हालांकि ये तस्वीर असली है या नकली इसकी जांच चल रही है, लेकिन मन्नान वानी के पिता के मुताबिक आखिरी बार उसने अपनी बहन को तीन जनवरी को फोन किया था उसके बाद मन्नान कोई संपर्क नहीं हो पाया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget