एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Video: शर्ट, ट्राउजर और छाता...यूं जाता दिखा अमृतपाल सिंह, पुलिस को ऐसे दिया चकमा

Amritpal Singh CCTV: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को घर में शरण देने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए 18 मार्च को ऑपरेशन शुरू किया था.

Amritpal Singh Video: फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें वो शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहा है. पहचान छिपाने के लिए वह छाता लगाए हुए है. वीडियो हरियाणा के शाहबाद का है. पंजाब से भागने के बाद अमृतपाल ने कुरुक्षेत्र के शाहबाद में एक महिला सहयोगी के घर में शरण ली थी. महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने बताया कि रविवार (19 मार्च) को शाहबाद में घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है. 

अबतक 200 से ज्यादा लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय (आईजीपी) सुखचैन सिंह गिल ने गुरुवार (23 मार्च) को बताया कि कौर, पपलप्रीत को दो साल से अधिक समय से जानती थी. आईजीपी ने कहा कि इस मामले में अब तक 207 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 30 आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं.

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ 18 मार्च (शनिवार) को ऑपरेशन शुरू किया था. तब पुलिस ने कई किलोमीटर तक उसका पीछा किया था. सिंह मर्सिडीज गाड़ी से भागने में सफल रहा था. बाद में उसने मर्सिडीज छोड़कर ब्रेजा कार का इस्तेमाल किया. फिर उसने बाइक ली, रास्ते में बाइक खराब होने पर अमृतपाल सिंह एक मोटरगाड़ी पर सवार दिखा, जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है. पुलिस बाइक और कार जब्त कर चुकी है.


Amritpal Singh Video: शर्ट, ट्राउजर और छाता...यूं जाता दिखा अमृतपाल सिंह, पुलिस को ऐसे दिया चकमा

पुलिस ने ऐसे बिछाया था जाल
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि 23 फरवरी के अजनाला प्रकरण के बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल पर कार्रवाई करने का फैसला किया, लेकिन आनंदपुर साहिब में आयोजित ‘होला मोहल्ला’ मेले के कारण ऐसा नहीं कर सकी, जहां छह से आठ मार्च तक एक धार्मिक जुलूस का आयोजन होता है.

अधिकारियों के अनुसार, 30 वर्षीय खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर करीब से निगरानी रखने के बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए 18 मार्च को बड़ी कार्रवाई शुरू की गई. अभियान तब शुरू किया गया जब वह अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा से बठिंडा जा रहा था.

उन्होंने बताया कि अमृतपाल का पांच वाहनों का काफिला 18 मार्च को अपने गांव से रवाना हुआ. अमृतपाल एक मर्सिडीज कार में सवार था. अधिकारियों ने बताया कि काफिले को सतलुज नदी पार करनी थी और पंजाब पुलिस के कमांडो की टीम हरिके बैराज पर उसका इंतजार कर रही थी.

पुलिस की भनक लगते ही अमृतपाल ने बदल लिया था रास्ता

उन्होंने बताया कि काफिले में शामिल रहे एक पायलट वाहन ने बैराज पर इंतजार कर रहे सशस्त्र पुलिसकर्मियों के दल को देखा. अधिकारियों के मुताबिक, वाहन चालक अमृतपाल सिंह को इस बारे में सूचित करने के लिए वापस लौटा. उन्होंने कहा कि अमृतपाल ने तुरंत रास्ता बदल दिया और गोविंदवाल साहिब में सतलुज नदी को पार किया, जहां कुछ पुलिसकर्मी तैनात थे.

अधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस को भरोसा था कि अमृतपाल हरिके बैराज मार्ग का ही सहारा लेगा, जिसके चलते अन्य मार्गों पर खालिस्तान समर्थक को पकड़ने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी और वह पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Defamation Case: 'कल विजय चौक तक निकालेंगे मार्च', राहुल गांधी को सजा पर कांग्रेस का एलान, विपक्षी दलों का मिला साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget