एक्सप्लोरर

Amrit Udyan Reopen: एक महीने के लिए खोला जा रहा अमृत उद्यान... कहां मिलेगा टिकट और क्या है टाइमिंग? पढ़ें पूरी डिटेल

Amrit Udyan Timing: 16 अगस्त से 17 सितंबर तक के लिए अमृत उद्यान भवन को दोबारा खोला गया है. सिर्फ सोमवार का दिन छोड़कर पर्यटक हर रोज अमृत उद्यान घूमने के लिए जा सकेंगे.

Amrit Udyan Ticket and Timing: अमृत उद्यान बुधवार (16 अगस्त) को फिर से खोला जा रहा है. एक महीने के लिए उद्यान जनता के लिए खुला रहेगा. 14 अगस्त को राष्ट्रपति भवन ने एक बयान कर इसकी जानकारी दी थी. ऐसा पहली बार हो रहा है कि राष्ट्रपति भवन के उद्यान को एक साल में दूसरी बार खोला जा रहा है. पहली बार साल की शुरुआत में उद्यान खोला गया था और 10 लाख से ज्यादा लोग यहां घूमने आए थे.

जो लोग अमृत उद्यान जाना चाहते हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट पर बुकिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा, एंट्री पास भी मिलते हैं.

यहां से कर सकते हैं बुकिंग
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है. इसके अलावा गेट नंबर-35 के पास मौजूदी कियोस्क से भी एंट्री पास लिए जा सकते हैं. उद्यान में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. अमृत उद्यान के लिए एंट्री फ्री रखी गई है. 

5 सितंबर को शिक्षकों के लिए विशेष रूप से खुला रहेगा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अमृत उद्यान का दौरा किया था. बयान में यह भी कहा गया कि उद्यान उत्सव-द्वितीय के तहत अमृत उद्यान 16 अगस्त 2023 से 17 सितंबर 2023 तक जनता के लिए खुला रहेगा. सिर्फ सोमवार के दिए जनता को उद्यान में जाने की अनुमति नहीं होगी. 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर उद्यान विशेष रूप से शिक्षकों के लिए खुला रहेगा.

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक घूम सकते हैं पर्यटक
यह भी कहा गया कि पर्यटक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उद्यान में घूम सकते हैं. आखिरी एंट्री शाम 4 बजे तक ही होगी. उद्यान उत्सव-प्रथम के तहत 29 जनवरी से 31 मार्च तक अमृत उद्यान खोला गया था. उस समय 10 लाख से ज्यादा पर्यटक यहां आए थे.

LOC पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने बांटी मिठाइयां
देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ, जम्मू और सांबा जिलों में भारतीय सैनिकों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ मिठाइयों एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया. अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर चक्कन दा बाग और अन्य अग्रिम क्षेत्रों में एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी. उन्होंने बताया कि बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में जम्मू सीमा पर विभिन्न अग्रिम सीमा चौकियों पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के कर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कीं. उन्होंने बताया कि सांबा, कठुआ, आर एस पुरा और अखनूर में सभी सीमा चौकियों पर दोनों देशों के जवानों ने एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कीं.

यह भी पढ़ें:
Independence Day 2023: क्या है न्यायपालिका के सामने सबसे बड़ा चैलेंज, स्वतंत्रता दिवस पर CJI चंद्रचूड़ ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget