एक्सप्लोरर

MCD चुनाव: बीजेपी की A, B, C, D ने लगाई केजरीवाल के गढ़ में सेंध!

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी को मिली धमाकेदार जीत से पार्टी के नेता खासे उत्साहित हैं. इसकी वजह है कि ये जीत उस दिल्ली में हासिल हुई है जहां अब से 2 साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी महज़ 3 सीटों पर सिमट गई थी. ऐसे में बड़ा सवाल ये उठ रहा था कि एमसीडी चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत की वजह क्या रही ? इस राज को आज खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने खोला. एमसीडी चुनाव जीत कर आए पार्षदों के लिए आयोजित विजय पर्व में अमित शाह ने इस जीत की वजह बीजेपी के 'पंच परमेश्वर' को बताया.

BJP की धमाकेदार जीत की वजह बना ए, बी, सी, डी कॉन्सेप्ट 

अमित शाह ने क्यों जीत का श्रेय पंच परमेश्वर को दिया ? कौन थे ये पंच परमेश्व ? क्या था इनके काम करने का तरीका और क्या थी इनकी जीत में भूमिका ? इसके लिए एबीपी न्यूज़ ने कुछ ऐसे ही पंच परमेश्वर से बात की. वो पंच परमेश्वकर जिनको बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस जीत का नायक करार दे रहे हैं. उनसे बात कर हमें पता चला कि आम आदमी पार्टी को इस तरह से नुकसान पहुंचाने और ए, बी, सी, डी कॉन्सेप्ट बना बीजेपी को धमाकेदार जीत दिलवाने की वजह.

MCD चुनाव: बीजेपी की A, B, C, D ने लगाई केजरीवाल के गढ़ में सेंध!

अब सवाल उठता है कि आखिर ये कौन सा कॉन्सेप्ट है जिसने आप के गढ़ में सेंध लगा दी. आपको बता दें कि बीजेपी के ए, बी, सी, डी का मतलब आप, बीजेपी, कांग्रेस और डांवाडोल था. बीजेपी के इन पंच परमेश्वरों ने इसी ए, बी, सी, डी को चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान आधार बनाया. सबसे पहले बीजेपी के पंच परमेश्वरो ने बीजेपी के पारंपरिक वोटरों को घर से निकाला और वोट डलवाया.

इसके बाद बारी आई डांवाडोल यानी कि ऐसे वोटर जो दुविधा में थे कि किसको वोट दें ? ऐसे वोटर्स को भी घर से बूथ पर लाया गया और वोट बीजेपी के पक्ष में डलवाया. इस सबके बाद निगाह डाली कांग्रेस और आप के मतदाताओं पर वो जो थोड़े नाराज़ चल रहे थे, इसी नाराज़गी का फायदा उठाकर ऐसे मतदाताओं को भी बीजेपी के लिये वोट करने के लिए मनाने की कोशिश की.

मतदाताओं को BJP से जोड़ने के लिए पंच परमेश्वरों ने अपनाए कई और तरीके

ये तो था पंच परमेश्वरो का ए, बी, सी, डी प्लान लेकिन इसके अलावा भी इन पंच परमेश्वरों ने मतदाताओं को बीजेपी से जोड़ने के लिए कई और तरीके भी अपनाए. मसलन लोगों के घरों तक जाकर उनके साथ उठना बैठना, खाना-पीना, उनके साथ वक़्त गुज़ारना और विरोधी पार्टी की कमियों को गिनाना.

इसी वजह से जब बीजेपी ने एमसीडी चुनावों में अपनी जीत का विजय पर्व मनाया तो वहां पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस जीत में इन पंच परमेश्वरो के योगदान को सराहने के साथ ही 2020 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने को भी कह दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget