एक्सप्लोरर

बीजेपी-शिवसेना में मतभेदों के बीच आज ‘मातोश्री’ में उद्धव ठाकरे से मिलेंगे अमित शाह

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी अभी साथ साथ सरकार चला रहे हैं. साल 2014 का लोकसभा चुनाव शिवसेना-बीजेपी ने साथ लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव दोनों ने अलग अलग लड़ा था.

मुंबई: बीजेपी-शिवसेना में मतभेदों के बीच आज  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात उद्धव के घर ‘मातोश्री’ पर शाम 6 बजे होगी. बीजेपी से नाराज चल रही शिवसेना की तरफ से पालघर संसदीय उपचुनाव में अलग उम्मीदवार उतारे जाने की पृष्ठभूमि में शाह और ठाकरे की यह भेंट ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है. बीजेपी का यह कदम अपनी नाराज सहयोगी तक पहुंचने की एक कोशिश है, जो खुलकर केंद्र सराकार की आलोचना करती है. एनडीए के सहयोगी उद्धव ठाकरे 2019 में अलग लड़ने का एलान कर चुके हैं ऐसे में अमित शाह का मातोश्री जाना कई लिहाज से अहम है. उद्धव ठाकरे खुलेआम कह चुके हैं कि बीजेपी को अब पुराने दोस्तों की जरूरत नहीं रही. शाह की मुलाकात का उपचुनाव से लेना-देना नहीं- सुधीर मुनगंतीवार हालांकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंतीवार ने कहा कि शाह की यह मुलाकात पार्टी की देशव्यापी 'समर्थन के लिए संपर्क' अभियान के तहत हो रही है. इसका महाराष्ट्र में पालघर और भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीटों पर हाल में हुए उपचुनाव से कोई लेना देना नहीं है. ऐसे में इसको गठबंधन की चर्चा का नाम देना सहीं नहीं है. आज हम साथ साथ हैं. कल देखते है कि ‘हम आपके है कौन’ होता है या नहीं. अमित शाह और उद्धव की इस मुलाकात पर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा है, ‘’देर सवेर सभी को शिवसेना की भूमिका समझ में आ जाती है. ये बात तो तय है कि शिवसेना की भूमिका हमेशा सही होती है. दो पार्टी के प्रमुख अगर मिलते हैं तो उसमें किसी को दिक़्क़त नहीं होनी चाहिए. हम पालघर, विधानसभा और महानगरपालिका को कभी नहीं भूल सकते. जो निर्णय पक्ष प्रमुख लेंगे उसके साथ हम जाएंगे. देर से ही सही उन्होंने समझदारी तो दिखाई.’’ रतन टाटा, माधुरी और लता मंगेश्कर से भी मिलेंगे अमित शाह मोदी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा करने पर बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत ‘समर्थन के लिए संपर्क’ कार्यक्रम की शुरुआत की है. अमित शाह इस अभियान के तहत उद्योगपति रतन टाटा, गायिका लता मंगेशकर, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से भी मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही शाह देर शाम को लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के गठित राज्य समिति के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. महाराष्ट्र विधानसभा की स्थिति साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से बीजेपी ने 122, शिवसेना ने 60, कांग्रेस ने 42, एनसीपी ने 41 सीटें जीती थीं. इस चुनाव में बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग लड़े थे. क्योंकि चुनाव से पहले शिवसेना ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था. हालांकि बाद में बीजेपी ने शिवसेना से गठबंधन करके राज्य में अपनी सरकार बना ली थी. वहीं, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से बीजेपी और शिवसेना गठबंधन ने 42 सीटें जीती थीं. ऐसे में अगले साल होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी शिवसेना से सभी मतभेदों को दूर करना चाहेगी. क्योंकि हाल के उपचुनाव में बीजेपी को विपक्ष से कड़ी टक्कर मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget