एक्सप्लोरर

अमित शाह ने वोट डाला, लोगों से की विकास विरोधियों को हराने की अपील

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए उत्तर और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान चल रहा है.

अहमदाबाद: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नारणपुरा स्थित एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला और लोगों से "विकास की यात्रा" को आगे ले जाने के वास्ते वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में आने की अपील की. वह अपनी पत्नी सोनल शाह और बेटे जय शाह के साथ नारणपुरा उपमंडल कार्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डालने आए. अमित शाह ने मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे विकास की यात्रा को आगे ले जाने के लिए अपना वोट डालने के वास्ते बड़ी संख्या में बाहर निकलें." उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल की "देश भर में प्रशंसा" की जाती है.

उन्होंने कहा, "मेरा विश्वास है कि यह रफ्तार बनी रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों को वोट डालना चाहिए ताकि उन लोगों को करारा जवाब दिया जा सके जो गुजरात मॉडल का विरोध करते हैं." वोट डालने के बाद बीजेपी प्रमुख अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना करने कामेश्वर शिव मंदिर गए.

टि्वटर पर गुजराती भाषा में पोस्ट किए गए संदेश में उन्होंने कहा, "मतदान का दूसरा और अंतिम चरण है और बीजेपी अपने विश्व स्तरीय विकास कार्यों के जरिए पिछले दो दशक से लोगों के भरोसे पर खरी उतरी है." उन्होंने संदेश में कहा, "आपका हर एक वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए अहम है ताकि विकास की यात्रा जारी रहे. मैं इस चरण में सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और वोट डालें." अमित शाह इस साल अगस्त में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने से पहले नारणपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं.

 

वर्ष 2012 में वह एक लाख से अधिक वोटों से इस सीट से जीते थे. बीजेपी ने इस बार यहां से कांग्रेस के नितिन पटेल के मुकाबले कौशिकभाई पटेल को खड़ा किया है. गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए उत्तर और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान चल रहा है. चुनाव में करीब 2.22 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे.

दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 851 उम्मीदवार मैदान में हैं. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण के चुनाव में 89 सीटों पर नौ दिसंबर को मतदान हुआ था. यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है और कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के लिए परीक्षा है.

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस ने 61 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस साल के विधानसभा चुनाव की मतगणना 18 दिसंबर को की जाएगी.

नतीजों के पहले एबीपी न्यूज पर आज शाम चार बजे से गुजरात और हिमाचल का सबसे विश्वसनीय, सबसे भरोसेमंद और सबसे सटीक एग्जिट पोल जरूर देखिए. इसके साथ ही 18 दिसंबर, सोमवार को सबसे तेज नतीजों के लिए देखना ना भूलें एबीपी न्यूज़.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget