एक्सप्लोरर

हैदराबाद निकाय चुनाव: ओवैसी के गढ़ में आज गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार, BJP ने पूरी ताकत झोंकी

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव को दरअसल 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. यही कारण है कि बीजेपी ने केसीआर और असदुद्दीन ओवैसी के मजबूत दुर्ग में अपने दिग्गज नेताओं की फौज उतार दी है.

हैदराबाद निकाय चुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार करेंगे. हैदराबाद नगर निगम चुनाव राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बन चुका है. ध्रुवीकरण और वार पलटवार के बीच अब राष्ट्रीय नेता बीजेपी की जड़ें मजबूत करने के लिए पहुंच रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद आज खुद अमित शाह चुनाव प्रचार करने उतरेंगे. GHMC अब एक ऐसा चुनाव बन गया है जो है तो शहरी लेवल का लेकिन देश भर की निगाहें लगी हुई है.

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव को दरअसल 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. यहीं कारण है कि बीजेपी ने केसीआर और असदुद्दीन ओवैसी के मजबूत दुर्ग में अपने दिग्गज नेताओं की फौज उतार दी है. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है. यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल-मलकजगिरी और संगारेड्डी आते हैं. इस पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं और तेलंगाना के 5 लोकससभा सीटें आती हैं. यही वजह है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में केसीआर से लेकर बीजेपी, कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी तक ने ताकत झोंक दी है. 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, वोटों की गिनती 4 दिसंबर को होगी.

गृह मंत्री अमित शाह सुबह हैदाराबाद पहुंचने के बाद सबसे पहले भाग्यलक्ष्मी देवी मंदिर जाकर दर्शन करेंगे. इसी मंदिर के नाम पर हैदराबाद का नाम बदलकर बीजेपी भाग्य नगर करने की मांग कर रही है. अमित शाह हैदराबाद के सिकंदराबाद में दोपहर 12.15 से 1.30 बजे तक रोड शो करेंगे, इसके बाद दोपहर 3 बजे बीजेपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

अमित शाह का आज का कार्यक्रम-

  • सुबह 10 बजे बेगमपेट हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • सुबह 10.10 बजे पार्टी कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर पार्टी कार्यकर्ता अमित शाह का स्वागत करेंगे. चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और बीजोपी के राष्ट्रीय महासचिव के लक्ष्मण इस दौरान अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे.
  • सुबह 10.15 बजे बेगमपेट एयरपोर्ट से रवाना होंगे
  • सुबह 10.45 बजे से 11.15 बजे तक भाग्यलक्ष्मी देवी मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे
  • सुबह 11.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिंकदराबाद में रोड शो करेंगे
  • दोपहर 1.30 बजे राज्य बीजेपी ऑफिस में पहुंचेंगे
  • शाम 5.30 बजे हैदराबाद से रवाना हो जाएंगे

दुनियाभर में सवा 6 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में आए करीब 6 लाख केस, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक साजिश को BSF ने किया विफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget