एक्सप्लोरर

कल मुंबई में माधुरी दीक्षित और लता मंगेशकर से मुलाकात करेंगे अमित शाह

अमित शाह बीजेपी से नाराज चल रही शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे. शिवसेना केंद्र में एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को बताने के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, गायिका लता मंगेशकर और उद्योगपति रतन टाटा से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात बुधवार को मुंबई में होगी. माधुरी दीक्षित से मिलने के लिए शाह उनके जुहू स्थित घर जाएंगे. साथ ही लता मंगेशकर और टाटा से भी उनके घर पर जाकर ही मुलाकात करेंगे. अमित शाह बीजेपी से नाराज चल रही शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे. शिवसेना केंद्र में एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है.

उसके अगले दिन ही वो चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल से भी मिलेंगे. पार्टी नेताओं के मुताबिक तीन जून को शाह ने एलजेपी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से मुलाकात की थी. उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया था.

बीजेपी के माध्यम से उन सहयोगी दलों से मुलाकात करने का सिलसिला जारी है जो या तो पार्टी की आलोचना कर रहे हैं या उससे मतभेदों को व्यक्त कर रहे हैं. इसका उद्देश्य अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले एनडीए गठबंधन को मजबूत करना है.

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मुंबई में कहा, "अमित शाह ने उद्धव जी से मिलने का समय मांगा. इसी के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को मिलने का समय दिया गया है. " हालांकि उन्होंने चार सालों के अंतराल के बाद शाह को उद्धव ठाकरे से मिलने की जरूरत पर सवाल उठाया.

बीजेपी के एक नेता ने बताया कि शाह उद्धव ठाकरे से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और अगले दिन चंडीगढ़ जाएंगे जहां वह बादल और उनके बेटे एवं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल से मुलाकात करेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष ने मुंबई और चंडीगढ़ दौरे के अलावा बिहार की राजधानी पटना में सात जून को एनडीए के सभी सहयोगियों के लिए भव्य भोज का आयोजन करने का निर्देश दिया है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा हिस्सा लेंगे.

पार्टी के एक नेता ने कहा कि बीजेपी महासचिव और पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राज्य बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय और एनडीए के अन्य सहयोगी अरूण कुमार भी समारोह में हिस्सा लेंगे. रात्रि भोज में शामिल होने के लिए एनडीए के सभी विधायकों, विधान पार्षदों और बिहार के सांसदों को आमंत्रित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget