एक्सप्लोरर

'कांग्रेस की फितरत रही है भ्रष्टाचार, इंडी अलायंस भी मौन', धीरज साहू मामले पर और क्या बोले अमित शाह?

Amit Shah: धीरज साहू मामले में अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के सभी दल मामले पर चुप बैठे हैं, जबकि इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए.

Amit Shah Targets Congress: इनकम टैक्‍स व‍िभाग ने कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद धीरज साहू के ठ‍िकानों पर छापेमारी कर अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद कर ली है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हो रही है. इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने न सिर्फ इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है, बल्कि इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है.

धीरज साहू के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा, "मुझे तो आश्चर्य है कि किसी एक सांसद के पास इतना पैसा कैसे मिल रहा है. आजादी के बाद से अब तक किसी सांसद के पास इतना कैश नहीं पकड़ा गया होगा."  उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि एक सांसद के घर से सैंकड़ों करोड़ों रुपये का कैश मिल रहा है और पूरा इंडी अलायंस इस पर मौन है. सभी दल मामले पर चुप बैठे हैं.

'कांग्रेस की फितरत भ्रष्टाचार'
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की तो फितरत ही सदैव भ्रष्टाचार की रही है, लेकिन इस पर तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू , आरजेडी और डीएमके सहित सभी दल खामोश बैठे हुए. अब मुझे समझ आ रहा कि पीएम मोदी के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग  का प्रचार अभियान चला, वह इसलिए चला क्योंकि उनको अपने कच्चे-चिट्ठे खुलने का डर था.

'सभी दलों को देना चाहिए जवाब'
उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे गरीब राज्य में इस तरह का भ्रष्टाचार आंखे खोलने वाला है. इतना भ्रष्टाचार होने पर अगर कोई एजेंसी काम न करे तो उसकी क्षमता पर सवाल उठते हैं. मेरा मानना है कि कांग्रेस सहित सभी इंडी दलों को इसका जवाब देना चाहिए.

इस दौरान गृह मंत्री ने कहा, "बीजेपी इस मसले को जन-जन तक ले जाएगी और जागरुकता लाने की कोशिश करेगी. 2014 से हमारी लड़ाई करप्शन के खिलाफ है और इसके खिलाफ मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं."

अब तक 318 करोड़ की नकदी जब्त
गौरतलब है कि आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़े ओडिशा और झारखंड के कई ठिकानों पर की गई छापेमारी की गई. आईटी ने अब तक 318 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद कर ली है.  

यह भी पढ़ें- आदिवासी वोटर्स ने किया छत्तीसगढ़ में 'खेला' तो बीजेपी ने विष्णु देव साय को बना दिया सीएम, आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget