एक्सप्लोरर

'अगर आज बाला साहब होते तो PM मोदी को गले लगा लेते', महाराष्ट्र में अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर निशाना

महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि कोई भी भारतीय सेना और हमारे लोगों को परेशान न करे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (26 मई, 2025) को महाराष्ट्र के नांदेड़ में पूर्व सीएम वसंतराव नाइक की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर सवाल उठाने पर उद्धव गुट की शिवसेना पर जमकर निशाना साधा. 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्दोष नागरिकों पर अगर कोई हमला करता है तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा था कि पकिस्तानी आतंकियों को ढूंढ ढूंढ कर मारेंगे. पाकिस्तानी आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया गया. हमारी बेटियों के माथे का सिंदूर सस्ता नहीं है, जो भी नुकसान पहुंचाएगा उसे खून से जवाब देना होगा. 

'अगर आज बाला साहब होते तो मोदी जी को गले लगा लेते'
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट किया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे, लेकिन न जाने ये उद्धव ठाकरे की पार्टी को क्या हो गया है, अगर आज बाला साहब होते तो ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी को गले लगा लेते. गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ये भूल गया है कि अब यहां 11 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है.

अमित शाह ने कहा कि उन्होंने उरी पर हमला किया तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब दिया. उन्होंने पुलवामा पर हमला किया, हमने एयर स्ट्राइक से जवाब दिया. फिर उन्होंने पहलगाम में हमला किया तो हमने ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया और उनके आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. 

उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि कोई भी भारतीय सेना और हमारे लोगों को परेशान न करे, अन्यथा उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं. पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमारी धरती को छू तक नहीं पाई जबकि उनके एयर डिफेंस को हमारी सेना ने खत्म कर दिया. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि अगर कोई हम पर हमला करता है तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

'जो सिंदूर मिटाएगा उसका खुद का मिटना तय', दाहोद से पाकिस्तान को PM मोदी की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस शासन के दौरान…, किरेन रिजिजू का राहुल गांधी के आरोपों पर करारा पलटवार
कांग्रेस शासन के दौरान…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget