एक्सप्लोरर

Amit Shah Speech: कर्नाटक में अमित शाह बोले, 'कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया, लेकिन आज...'

Amit Shah On Congress: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र नहीं है. उन्होंने बताया कि बीजेपी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती है.

Karnataka Assembly Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह मिशन कर्नाटक पर हैं. उन्होंने बेंगलुरु में गुरुवार (23 फरवरी) को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे परिवारवादी पार्टी बताया. शाह ने कहा कि कांग्रेस ने जरूर देश के आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

उन्होंने कहा ''कांग्रेस एक स्वतंत्रता पाने का मंच थी इस कारण लोग उससे जुड़ रहे थे. आज कांग्रेस परिवारवादी व्यवस्था में घिर चुकी है. कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म हो चुकी है. हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं. अध्यक्ष के पिता कभी अध्यक्ष नहीं होते.'' 

शाह ने आगे दावा किया कि कांग्रेस पार्टी किसी विचारधारा के साथ नहीं जन्मी थी. कांग्रेस पार्टी में न सांस्कृतिक विचारधारा थी न अर्थव्यवस्था को लेकर विचारधारा थी और न देश के गठन को लेकर कोई विचारधारा थी.

सोनिया गांधी जिक्र किया
शाह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2004 से 2014 के दौरान एक भी नई नीति नहीं बनाई गई.  मनरेगा के कार्यक्रम को अगर सोनिया गांधी नीति कहती हैं तो नीति के बारे में उनकी समझ पर मुझे तरस आता है, क्योंकि मनरेगा एक कार्यक्रम है नीति नहीं. उन्होंने आगे बोला कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार लंबे समय तक इन राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी और ऐसा शासन चलाया कि इन राज्यों को बीमारू घोषित करना पड़ा था. चारों राज्यों में बीजेपी की सरकार आई, आज ये राज्य बीमारू राज्य नहीं है. 

'धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं'
अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा का पहला स्तम्भ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है. हिंदुस्तान को छोड़कर दुनिया के सारे देश  भू-राजनीतिक देश हैं जबकि हमारा देश भू-सांस्कृतिक देश है. उन्होंने आगे दावा करते हुए सवाल किया  कि विकास पर सबसे पहला अधिकार किसका होना चाहिए? बीजेपी का मानना है कि विकास पर सबसे पहला अधिकार वंचित और गरीब का है. हम धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं.  

अमित शाह ने क्या कहा?
अमित शाह ने कहा कि हमारे लोग बड़े गर्व से कहते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था हमारे यहां है, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि सिर्फ हम दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था ही नहीं है. हम मदर ऑफ डेमोक्रेसी भी है.  उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण कभी राजा नहीं बने थे, वह नायक थे, वहां गणतंत्र था राजतंंत्र की व्यवस्था नहीं थी. मगध और मगध के बाद के राज्यों में भी गणतंत्र था और कर्नाटक में भी भगवान बसवेश्वर ने गणतंत्र की स्थापना की थी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में किस पर हो फोकस, मोदी या टीपू सुल्तान? बीजेपी में छिड़ी बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget