एक्सप्लोरर

Telangana: अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के बीच अचानक कार लेकर घुस आए टीआरएस नेता

Hyderabad: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की सुरक्षा में भारी चूक हुई है. उनके हैदराबाद के दौरे में उनके काफिले के आगे अचानक एक कार आ गई. कार का चालक टीआरएस (TRS) का नेता बताया जा रहा है.

Security Lapse In Amit Shah's Visit: केंद्रीय गृहमंत्री की अमित शाह (Amit Shah) की सुरक्षा में लगातार भारी चूक हो रही है. ताजा मामला हैदराबाद का है. उनके हैदराबाद के दौरे के दौरान अचानक एक कार उनके काफिले (Cavalcade) के सामने एक कार आ गई. हालांकि उनकी सुरक्षा में लगे कमांडो ने उस कार को डैमेज कर दिया. दरअसल अमित शाह सूबे के नेताओं से मुलाकात के लिए दौरे पर है. जानकारी के मुताबिक काफिले के बीच कार घुसाने वाले शख्स तेलंगाना राष्ट्र समिति-टीआरएस (Telangana Rashtra Samithi-TRS) के नेता गोसुला श्रीनिवास (Gosula Srinivas) हैं.

कैसे आई कार सामने

अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला पेश आया है. उनके काफिले के आगे अचानक से एक कार आ गई. सुरक्षा के मद्देनजर शाह की सुरक्षा में तैनात कंमाडोज (Comandos) ने तुरंत कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. कहा जा रहा है कि कार का ड्राइवर नया था और वह काफिले के सायरन सुनकर घबरा गया था. इससे वह काफिले के आगे से अपनी कार नहीं हटा पाया. इससे शाह की सुरक्षा में लगे कंमाडोज भी सकते में आ गए. नई जानकारी के मुताबिक अमित शाह के काफिले के आगे कार पार्क करने वाला शख्स और कोई नहीं बल्कि टीआरएस के नेता गोसुला श्रीनिवास हैं.

गृहमंत्री की सुरक्षा में लगे कंमाडोज ने उनकी कार का शीशा तोड़कर कार को काफिले के सामने से हटाया. उधर इस मामले को लेकर टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास का कहना है कि कार यूं ही रुक गई थी. वो तनाव में थे. उनका कहना है कि उनकी कार को नुकसान पहुंचाने को लेकर वह पुलिस से बात करेंगे.केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में सेंध का ये पहला मामला नहीं है. इसी महीने 9 दिन पहले मुंबई में एक शख्स खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताकर उनके आसपास घूमता रहा था. हालांकि बाद में इसे गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार को तेलंगाना के नेताओं से मिलने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में फिर से भारी चूक हुई है. शाह यहां हैदराबाद के हरिता प्लाजा होटल (Harita Plaza hotel) में सूबे के कई अहम नेताओं से मिलने के लिए पहुंचे हैं.

मुंबई दौरे में भी हो चुकी है सुरक्षा में चूक

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) हाल ही में मुंबई (Mumbai) दौरे पर थे. वहां भी शाह की सुरक्षा में चूक हुई थी. इस दौरे के दौरान एक शख्स कई घंटो तक शाह के नजदीक घूमता रहा था. मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले से इस शख्स को गिरफ्तार किया था. आरोपी ने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सासंद का पीए बताया था. पुलिस ने बताया था कि 32 साल के हेमंत पवार को 5 सितंबर सोमवार को डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर अमित शाह और अन्य राजनेताओं के नजदीक घूमते देखा गया था.

ये भी पढ़ेंः

Telangana: BJP की तेलंगाना पर नजर! गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में जूनियर एनटीआर और रामोजी राव से की मुलाकात

गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे के वक्त सुरक्षा में सेंध! आंध्र प्रदेश के सांसद का PA बताकर घंटों आसपास घूमता रहा शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget