एक्सप्लोरर

बंगाल में अमित शाह बोले- दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद ही चैन लेंगे

पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने सोशल मीडिया टीम को संबोधित करते हुए कहा कि लिए विधानसभा चुनाव के पहले दो करोड़ लोगों तक पहुंचना लक्ष्य है.

कोलकाता: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सोशल मीडिया टीम को और अधिक मजबूत करने का मंत्र दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की 10 करोड़ की आबादी में से दो करोड़ की आबादी तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है.

साथ ही अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने से पहले हम आराम नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत से ओडिशा, तेलंगाना और शेष भारत में चुनावी जीत का मार्ग प्रशस्त होगा.

अमित शाह ने कहा कि यह ‘जंग’ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए ही नहीं बल्कि राज्य को ‘सोनार बांग्ला’ में बदलने के लिए भी है.

इससे पहले उन्होंने कूचबिहार और ठाकुरनगर में रैली को संबोधित किया. ठाकुरनगर की रैली में अमित शाह ने कहा कि हम कोविड-19 टीकाकरण खत्म होने के बाद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की शुरुआत करेंगे.

कूचबिहार की रैली में शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार के ‘‘विकास मॉडल’’ और ममता बनर्जी के ‘‘विनाश मॉडल’’ के बीच मुकाबला होगा. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में 200 से अधिक सीटें जीतेगी .

बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस साल के अप्रैल मई महीने में विधानसभा चुनाव होंगे. 2016 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी ने 294 सीटों में से 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी मात्र 3 सीट की जीत सकी. कांग्रेस ने 44 और लेफ्ट गठबंधन ने 26 सीटों पर जीत हासिल की थी.

CAA के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की शुरुआत कब होगी? अमित शाह ने बंगाल में दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget