एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'न छेड़ेंगे न छेड़ने दें,' आरक्षण छीनने के सवाल पर जानें अमित शाह ने और क्या कहा

Amit Shah on Reservation: गांधीनगर सीट नामांकन दाखिल करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने आरक्षण के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने अपने सरकार के कामों को भी गिनाया.

Amit Shah on Reservation: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात की गांधीनगर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. साथ ही कांग्रेस के संविधान बदलने वाले आरोपों को निराधार भी बताया.

'हमने कभी आरक्षण को नहीं छेड़ा'

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "विपक्षी दल संविधान बदलने के मुद्दे को आरक्षण से जोड़कर पेश कर रही है, मैं खुलकर साफ कहना चाहता हूं, हमारे पास 2014 और 2019 में स्वयं का पूर्ण बहुमत था. 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार चला रहे हैं. हमने कभी आरक्षण को छेड़ा नहीं, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम ना कभी आरक्षण के साथ छेड़खानी करेंगे और ना किसी को करने देंगे. देश की जनता को हम आश्वासन देना चाहते हैं. पीएम मोदी ने पिछड़ा, दलित, आदिवासी समाज के कल्‍याण के लिए सबसे ज्यादा काम किए हैं.

एनडीटीवी से बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "हमने अपने बहुमत का उपयोग जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के लिए, तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को न्‍याय दिलाने के लिए, सीएए लाकर विदेशों में प्रताड़ित हो रहे लोगों को न्याय दिलाने के लिए किया है."

'बहुमत का उपयोग आरक्षण छीनने के लिए नहीं किया'

गृह मंत्री ने कहा, "हमने बहुमत का उपयोग आरक्षण छीनने के लिए नहीं किया. बहुमत का दुरुपयोग करने की परंपरा सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी की रही. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने बहुमत का दुरुपयोग इमरजेंसी लगाने के लिए, लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए किया था. हमने पूरे लोकतांत्रिक माध्‍यम से देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने में अपने बहुमत का प्रयोग किया है."

इलेक्टोरल बॉन्ड के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा अमित शाह ने कहा, जिन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, उन्हें चंदे के जरिए बॉन्ड मिला. राहुल गांधी देश की जनता को बोलें कि हां, हम भी एक्सटॉर्शन करते हैं. सांसदों के अनुपात में उन्हें हम से ज्यादा डोनेशन मिला है. हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है."

'चवन्नी करप्शन का भी आरोप नहीं'

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "23 साल से पीएम नरेंद्र मोदी पर चवन्नी का भी करप्शन का आरोप नहीं लगा है, इसलिए यह लोग जनता के बीच भ्रांति फैलाना चाहते हैं, लेकिन इसमें यह सफल नहीं होंगे. मैं सारे देश में घूमकर आया हूं, हर जगह हर भाषा, हर जाति और हर आयु वर्ग (पुरुष, महिला) सभी पीएम मोदी को वोट देने की तैयारी करके बैठे हैं. सभी लोग मतदान की राह देख रहे हैं. आज मैंने भी गांधीनगर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है."

अमित शाह ने गांधीनगर और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं. पीएम मोदी इस देश को सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं और यह होकर रहेगा.

ये भी पढ़ें: PM Modi Rally: आतंक का सप्लायर अब आटे के लिए तरस रहा, चुनावी रैली में पीएम मोदी का पाकिस्तान पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget