एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: अमित शाह ने कहा-370 का विरोध करने वालों को सबक सिखाना है, नेहरू की गलती की वजह से बना PoK

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज एक बार फिर देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर नेहरू ने बेवक्त संघर्ष विराम की घोषणा नहीं की होती तो पीओके अस्तित्व में ही नहीं आता.

मुंबई: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा. मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ को अस्तित्व में लाने के लिए जिम्मेदार हैं. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगर नेहरू ने बेवक्त पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा नहीं की होती तो पीओके अस्तित्व में ही नहीं आता.

अमित शाह ने कश्मीर का भारत में ‘एकीकरण नहीं करने’ को लेकर नेहरू पर हमला करते हुए कहा कि इस मुद्दे को नेहरू के बदले देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को अपने हाथों में लेना चाहिए था. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने पर अमित शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस अनुच्छेद 370 की समाप्ति के पीछे राजनीति देखती है जबकि बीजेपी इस तरह से नहीं सोचती है.’’

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर अस्तित्व में ही नहीं आता अगर नेहरू ने बेवक्त पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा नहीं की होती. नेहरू के बदले सरदार पटेल को यह मुद्दा अपने हाथ में लेना चाहिए था.’’ अमित शाह ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 समाप्त करने के बाद कश्मीर में एक भी गोली नहीं चलाई गई है.’’ उन्होंने कहा कि कश्मीर में कोई अशांति नहीं है और आने वाले दिनों में ‘आतंकवाद समाप्त हो जाएगा.’

बिना किसी का नाम लिए हुए अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में जिन तीन वंशों ने शासन किया उन्होंने वहां भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो भी स्थापित नहीं करने दिया. उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर में जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. उन्हें ठंड में भी पसीने छूट रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को यह बताना चाहिए कि वह अनुच्छेद 370 की समाप्ति के पक्ष में हैं या इसका विरोध करते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद देवेंद्र फडणवीस दोबारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे. राज्य में एक चरण में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और परिणाम की घोषणा 24 अक्टूबर को होगी.

यह भी पढ़ें-

गिरिराज सिंह का नीतीश पर निशाना, अधिकारी पर भी भड़के, कहा- बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है

कर्नाटक: उपचुनाव की घोषणा के बाद टूटा कांग्रेस-JDS गठबंधन, कुमारस्वामी बोले- सभी 15 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

ह्यूस्टन पहुंचे पीएम मोदी, कल 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, ट्रम्प भी रहेंगे मौजूद

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget