एक्सप्लोरर

असम में गरजे अमित शाह, घुसपैठ के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

इस साल अप्रैल-मई में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल और असम बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. यही कारण है कि गृहमंत्री अमित शाह ने इन दोनों राज्यों की जिम्मेदारी खुद ले रखी है.

नई दिल्ली: असम के चुनावी दौरे के दूसरे दिन गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. असम और आसपास के क्षेत्रों में हो रही घुसपैठ के लिए गृहमंत्री ने सीधे तौर पर कांग्रेस और असम के मुस्लिम नेता बदरुद्दीन अजमल को जिम्मेदार ठहराया है. अमित शाह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और बदरुद्दीन को घुसपैठियों में वोट बैंक दिखाई देता है.

दरअसल, इस साल अप्रैल-मई में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल और असम बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. यही कारण है कि गृहमंत्री अमित शाह ने इन दोनों राज्यों की जिम्मेदारी खुद ले रखी है. गृहमंत्री ने तय किया है कि चुनाव घोषित होने से पहले वो महीने में दो दिन असम और दो से चार दिन बंगाल का दौरा करेंगे. इसी कड़ी में रविवार को गृहमंत्री ने असम के कोकराझार और नलबाड़ी का दौरा किया.

विपक्ष पर निशाना

कोकराझार में गृहमंत्री बीटीआर शांति समझौते के एक साल पूरा होने पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे जबकि नलबाड़ी में गृहमंत्री ने बीजेपी की विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया. अमित शाह ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस और बदरूद्दीन अजमल घुसपैठियों के लिए असम के सारे दरवाजे खोल देगी. उनको उनमें वोट बैंक दिखता है. इसको कोई रोक सकता है तो सिर्फ नरेंद्र मोदी सरकार ही रोक सकती है.

उन्होंने कहा कि आपने मोदी सरकार को दुबारा चुना और आज भगवान श्रीराम की गगनचुंबी मंदिर बनने की ओर अग्रसर है. वहीं अमित शाह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि बदरुद्दीन अजमल और कांग्रेस के हाथ में असम में सुरक्षित सरकार रह सकती है क्या? अगर सुरक्षित रखना है तो ऊपर और नीचे दोनों जगह पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही चाहिए. असम के लोगों को आपस में लड़ाकर कांग्रेस ने हमेशा असम का अहित किया है.

यह भी पढ़ें: असम में कांग्रेस और एआईयूडीएफ पर अमित शाह का निशाना, कहा- ये जोड़ी घुसपैठ को आसान कर देगी असम में अमित शाह की रैली, कहा- कांग्रेस बताए इतने सालों तक राज्य रक्तरंजित क्यों रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget