एक्सप्लोरर

असम में कांग्रेस और एआईयूडीएफ पर अमित शाह का निशाना, कहा- ये जोड़ी घुसपैठ को आसान कर देगी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि असम में कोई अगर घुसपैठ को रोक सकता है तो वो बीजेपी है. कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल की जोड़ी घुसपैठ को आसान बना देगी और सारे दरवाजे खोल देगी.

नालबारी: अपने दो दिवसीय असम दौरे के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नालबारी में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल असम को घुसपैठ को रोक सकते हैं क्या? ये जोड़ी सारे दरवाजे खोल देगी और घुसपैठ को सरल कर देगी क्योंकि उनकी वोट बैंक है. असम में घुसपैठ को कोई रोक सकती है तो बीजेपी रोक सकती है. उन्होंने कहा कि हमें असम में और पांच साल दीजिए, हम राज्य को गोलियों, आंदोलनों और बाढ़ से मुक्त कर देंगे.

बता दें कि असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस असम में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) सहित पांच दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी.

नालबारी (असम) में 'विजय संकल्प समावेश' कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "कांग्रेस कई बार बीजेपी पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाती है, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि केरल में मुस्लिम लीग के साथ बैठे हैं और असम में बदरुद्दीन अजमल के साथ गठबंधन किए हो. आप बता सकते हो ये कौन सी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मुझे घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बोडो क्षेत्र के रोड नेटवर्क के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और ये रोड का जाल पूरे बोडो क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाएगा.

अमित शाह ने कहा, "असम में विकास की बयार चल रही है. नए रास्ते, अस्पताल, कॉलेज बन रहे हैं, उद्योग लग रहे हैं. आने वाले दिनों में असम में बाड़ की समस्या का समाधान भी बीजेपी की सरकार करेगी. हमने चाय बागान क्षेत्र के लगभग 7.20 लाख लोगों का बैंक अकाउंट खोला. असम के 26 जिलों के लगभग 60.20 लाख लोगों को पांच हजार रुपये देने का काम बीजेपी ने किया है. कांग्रेस सरकार को और बदरुद्दीन अजमल को मैं पूछना चाहता हूं कि वर्षों तक यहां इनकी सरकार रही. आपने असम के लिए क्या किया. 13वें वित्त आयोग में राज्य को सिर्फ 79 हजार करोड़ रुपये दिए गए. 14वें वित्त आयोग में बीजेपी सरकार ने 1.55 लाख करोड़ रुपये राज्य को दिए."

पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों को ठहराया ज़िम्मेदार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget