एक्सप्लोरर

संसद में बोले अमित शाह- Asaduddin Owaisi ने जेड प्लस सिक्योरिटी लेने से इंकार किया, मेरा अनुरोध है कि वो तुरंत ही सुरक्षा लें

लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की कार पर हुए हमले को लेकर आज गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बयान दिया है.

लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की कार पर हुए हमले को लेकर आज गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने संसद में बयान दिया है. उन्होंने राज्यसभा में कहा कि उनके खतरे का मूल्यांकन कराया गया है और जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी. ओवैसी ने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है, मैं उनसे निवेदन करुंगा कि वो तुरंत ही सुरक्षा ले लें. सरकार के आकलन के अनुसार असदुद्दीन ओवैसी को अभी भी सुरक्षा संबंधी खतरा है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों से यूपी पुलिस पूछताछ कर रही है. इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तुरंत ही यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी. उनके खतरे का मूल्यांकन कराया गया और जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी.

अमित शाह (Amit Shah) ने घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि जब ओवैसी का काफिला सिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो दो अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर गोली चलाई. आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआई आर दर्ज की गई है. गृहमंत्री ने कहा कि ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का हापुड़ ज़िले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, उनके आंदोलन की कोई सूचना ज़िला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी. घटना के बाद वे सुरक्षित दिल्ली पहुंचे.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की कार पर हापुड़ जिले में 3 फरवरी की शाम को गोलीबारी की गई थी. यह घटना उस वक्त हुई, जब वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद लौट रहे थे.

हमले के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को ओवैसी (Owaisi) को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो द्वारा ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया था. सूत्रों ने बताया कि ओवैसी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीआरपीएफ कमांडो तैनात रहेंगे. हालांकि बाद में असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में पूरे घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा था कि वह जेड कैटगरी की सुरक्षा नहीं लेंगे.

चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस की तरफ से सीएम उम्मीदवार बनाने का बाद आया नवजोत सिद्धू का पहला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget