एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनावः BJP ने शिवसेना को 122 सीटों का ऑफर दिया, 29-30 सितंबर तक हो सकता है बड़ा एलान-सूत्र

सूत्र बताते हैं कि सीट बंटवारे के जिस फॉर्मूले पर शिवसेना से चर्चा हुई है उसके अमित शाह ने मान्यता दे दी है. शिवसेना को 122 सीट और 2020 में विधान परिषद की तीन सीटें देने का प्रस्ताव है जिसे शिवसेना मान सकती है. इसके बाद 29-30 सितंबर को गठबंधन का एलान हो सकता है.

नई दिल्लीः आज महाराष्ट्र बीजेपी कोर कमिटी के सदस्य दिल्ली में अमित शाह से मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक अमित शाह के सामने कोर कमिटी के सदस्य शिवसेना के साथ हुई बातचीत का पूरा ब्योरा रख चुके हैं. इसके बाद अमित शाह ने गठबंधन के लिए हरी झंडी दिखा दी और 30 सितंबर को गठबंधन के सीट बंटवारे का एलान हो जाएगा.

आज हुई दिल्ली की बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह के सामने शिवसेना के साथ हुई बातचीत का पूरा ब्योरा रखा. सूत्र बताते हैं कि सीट बंटवारे के जिस फॉर्मूले पर शिवसेना से चर्चा हुई है उसके अमित शाह ने मान्यता दे दी है. शिवसेना को 122 सीट और 2020 में विधान परिषद की तीन सीटें देने का प्रस्ताव है जिसे शिवसेना मान सकती है. इस फ़ॉर्मूले की घोषणा इसी महीने की 29 या 30 सितंबर को की जा सकती है.

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे का मसला आज दिल्ली दरबार में पहुंचा. बीजेपी की कोर कमिटी जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कई अहम मंत्री मौजूद है आज दिल्ली तलब किए गए. कारण दिया गया कि चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए ये बैठक बुलाई गई लेकिन इस बैठक में चुनाव प्रचार और तैयारी के अलावा अहम बात जिस पर अमित शाह के सामने चर्चा हुई वो थी शिवसेना के साथ गठबंधन की. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ चर्चा कर शिवसेना के पर बात की. अमित शाह ने गठबंधन जल्द तय करने के आदेश दिए है. सूत्र बताते हैं कि इस सप्ताह के अंत में गठबंधन का ऐलान हो जायेगा.

दरअसल लोकसभा चुनाव के पहले ही बीजेपी और शिवसेना के बीच विधान सभा में 50-50 का फ़ॉर्मूला तय किया गया था. हालांकि आज की स्थिति में बीजेपी ये मानती है कि उन्हें ज़्यादा सीटें मिलनी चाहिए लेकिन शिवसेना तय किए गए फॉर्मूले पर अड़ी हुई है. 120 के प्रस्ताव पर शिवसेना ने जवाब दिया है कि उन्हें 10-20 सीटें और चाहिये यानि शिवसेना 130-140 के बीच सीटें चाहती है. इसी तरह पिछले एक महीने में तीन से चार बार सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा हुई लेकिन किसी पर भी सहमति नहीं बन सकी है. पहले बीजेपी ने 114-174 का सीट बंटवारे का फॉर्मूला शिवसेना के सामने रखा जिसे शिवसेना ने नामंज़ूर किया फिर 126-162 पर दोनों पार्टियों में चर्चा शुरु हुई जिसपर बीजेपी आला कमान ने मोहर नहीं लगाई.

इसके बाद 120-155 का प्रस्ताव बीजेपी ने शिवसेना को दिया है जिसे भी शिवसेना ने माना नहीं था. अब 122 प्लस विधान परिषद की तीन सीटें ये शिवसेना मानेगी ऐसा कहा जा रहा है. यानि गठबंधन का फ़ॉर्मूला दिल्ली दरबार से आज आख़िरकार पास हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget