एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह, कठुआ में BSF चौकी का किया दौरा; शहीदों के परिजनों से मिलेंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर दौरे पर है. वह जम्मू के कठुआ से हेलीकॉप्टर से रवाना हुएऔर बाद में उन्हें बीएसएफ की चौकी ‘विनय’ ले जाया गया ताकि वह जमीनी हालात का जायजा ले सकें.

Amit Shah Jammu-Kashmir Visit: जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रशासित प्रदेश आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक चौकी का सोमवार (07 अप्रैल) को दौरा किया. कठुआ में बते 15 दिनों से आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का व्यापक अभियान जारी है. 

अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह दोपहर में जम्मू से कठुआ के हीरानगर सेक्टर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए और बाद में उन्हें बीएसएफ की चौकी ‘विनय’ ले जाया गया ताकि वह जमीनी हालात का जायजा ले सकें. उन्होंने बताया कि बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, बीएसएफ में जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक शशांक आनंद और जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी समेत कई सीनियर अधिकारियों ने गृहमंत्री की अगवानी की. 

बीजेपी विधायकों के साथ अमित शाह ने की बैठक

गृहमंत्री शाह रविवार शाम जम्मू पहुंचे और उन्होंने बीजेपी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की. भाजपा मुख्यालय में करीब दो घंटे की बैठक के बाद शाह ने बताया कि उन्होंने भाजपा विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर रविवार देर रात लिखा, ‘मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जम्मू-कश्मीर की समृद्धि के लिए काम करना जारी रखेगी.’

हाई अलर्ट पर है जम्मू-कश्मीर पुलिस 

अधिकारियों ने बताया कि शाह के दौरे के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से घुसपैठ कर आए पांच आतंकवादियों के समूह से आमना-सामना होने के बाद 23 मार्च से कठुआ जिले के वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है. जिले में 27 मार्च को दो दिन तक चली भीषण मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, जबकि दो आतंकवादी मारे गए थे. 

शहीदों के परिजनों से मिलेंगे गृहमंत्री

अमित शाह बाद में जम्मू स्थित राजभवन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे और अनुकंपा के आधार पर चयनित कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे. पिछले साल अक्टूबर में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के गठन के बाद शाह का केंद्र शासित प्रदेश का यह पहला दौरा है. केंद्रीय गृहमंत्री मंगलवार को श्रीनगर स्थित राजभवन में आयोजित बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेंगे. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह श्रीनगर स्थित राजभवन में एक अन्य बैठक में भाग लेंगे. बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों हुआ लाठी चार्ज और पेपर लीक? गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री दें जवाब
LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों हुआ लाठी चार्ज और पेपर लीक? गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री दें जवाब
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget