एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर को लेकर अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, आर्मी चीफ और NSA मौजूद

Amit Shah Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आज जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग हुई.

Amit Shah High Level Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में  गुरुवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से जुड़े मुद्दों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक (High Level Meeting) बुलाई गई. यह बैठक राजधानी दिल्ली में स्थित अमित शाह के नॉर्थ ब्लॉक स्थित उनके दफ्तर में बुलाई गई थी. जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार (NSA) अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, सेना प्रमुख मनोज पांडे, रॉ प्रमुख सामंत गोयल, सीआरपीएफ के महानिदेशक जनरल कुलदीप सिंह, बीएसएफ चीफ पंकज सिंह समेत एनआईए के डीजी दिनकर गुप्ता भी शामिल हुए.

सूत्रों के मुताबिक, इस हाई लेवल मीटिंग में जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था और विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई. इसके अलावा इस बैठक में पाकिस्तान (Pakistan) से हो रही लगातार घुसपैठ को रोकने की कोशिश पर मंथन किया गया. 

इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

अमित शाह की अध्यक्षता में आज बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के हालात, कश्मीरी पंडितों और गैर-स्थानीय कर्मचारियों पर आतंकी हमलों समेत सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ जैसे अहम मुद्दों के लेकर चर्चा की गई. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से घाटी में गैर-कश्मीरियों को आतंकवादी निशाना बनाकर उनकी हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जिसके कारण वहां गैर-कश्मीरियों में दहशत का माहौल है.

वहीं, सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों को मतदाता सूची में शामिल किए जाने के फैसले के बाद से ही घाटी में सियासी पारा बढ़ने लगा है. बुधवार को नेशलन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी.  

अमरनाथ यात्रा से पहले बुलाई थी हाई लेवल मीटिंग

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर के हालात पर यह पहली उच्च स्तरीय बैठक थी. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इससे पहले 17 मई और 3 जून को अमरनाथ यात्रा के शुरु होने से पहले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और आतंवादियों द्वारा टारगेट किलिंग को लेकर समीक्षा बैठक (Review Meeting) बुलाई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget