एक्सप्लोरर

Amit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री अमित शाह का नीतीश पर हमला, कहा- उनकी PM बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार को डुबोया

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम चंपारण में एक जनसभा में नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह लालू प्रसाद की गोदी में बैठ गए हैं.

Amit Shah On Nitish Kumar: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने शनिवार (25 फरवरी) को पश्चिम चंपारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए बदल गए. 

बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा, ''नीतीश बाबू आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने, कांग्रेस और आरजेडी की शरण में गए. नीतीश बाबू की पीएम बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर डुबोया.'' उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार को हर 3 साल में पीएम बनने का सपना आता है, आप सबको मालूम है. जय प्रकाश नारायण से लेकर आज तक जिस कांग्रेस के खिलाफ लड़े, जिस जंगलराज के खिलाफ बीजेपी के साथ मिलकर एऩडीए की सरकार बनाई, उस जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद की गोदी में बैठ गए हैं.''

'अपवित्र गठबंधन है'

बीजेपी नेता शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बहुत साल तक 'आया राम गया राम' कर लिए, अब उनके लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल-बदल करने वाले चुप हो जाएं. इससे मुक्ति पाने का एक मात्र रास्ता है मोदी जी के नेतृत्व में फिर से दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाना और नरेंद्र मोदी  को फिर से प्रधानमंत्री बनाना. 

उन्होंने आगे कहा कि मैं बिहार की जनता से अपील करने आया हूं कि ये जेडीयू और आरजेडी का अपवित्र गठबंधन पानी और तेल जैसा है. जेडीयू पानी है और आरजेडी तेल है. उन्होंने दावा किया कि आज पूरे बिहार की स्थिति अराजक बनी हुई है. अपराध फिर से चरम पर जा रहा है. कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है. हत्या, अपहरण, डकैती, बलात्कार के मामले फिर से दिन प्रतिदिन बढ़ने लगे हैं. 

'जनता के सामने रखिए'

अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है, लेकिन वे तारीख नहीं बताते हैं. उनको बताना चाहिए कि वे कब मुख्यमंत्री बनाएंगे और नीतीश फिर से बिहार में जंगलराज लाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि मैं तो पीएम मोदी के काम का हिसाब लेकर आया हूं, अगर आप (नीतीश कुमार) में साहस हो तो कांग्रेस और आरजेडी का हिसाब बिहार की जनता के सामने रखिए. 

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav CM Date: आ गई तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की तारीख! RJD ने नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'क्या उनसे बेहतर...' सरफराज को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह तो शशि थरूर का रिएक्शन, जानें क्या कहा
'क्या उनसे बेहतर...' सरफराज को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह तो शशि थरूर का रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके
तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget