एक्सप्लोरर

Amit Shah in Bihar: सीमांचल में दूसरे दिन भी हुंकार भरेंगे अमित शाह, आज बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं संग बैठक

Amit Shah: अमित शाह तय कार्यक्रम के मुताबिक, शनिवार सुबह 9:30 बजे सुभाषपल्ली चौक में बूढ़ी काली माता मंदिर के दर्शन व पूजन करेंगे. यहां पूजा का कार्यक्रम करने के बाद आगे के कार्यक्रम को अंजाम देंगे.

Amit Shah Bihar Tour: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिहार के सीमांचल एरिया का 2 दिवसीय दौरा शुक्रवार से शुरू हुआ. पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई जनभावना रैली से शाह ने नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. आज भी वह सीमांचल में ही रहेंगे और कई कार्य़क्रम में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि बीजेपी बिहार में अब अकेले दम पर खड़े होना चाहती है. उसी कड़ी में ये कवायद की जा रही है और इसकी शुरुआत अमित शाह सीमांचल से कर रहे हैं, जहां घुसपैठ बड़ी समस्या है. 

पहले बूढ़ी काली माता मंदिर में करेंगे पूजा

आज अपने दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह किशनगंज जिले में रहेंगे. उनके तय कार्यक्रम के मुताबिक, शनिवार सुबह 9:30 बजे वह सुभाषपल्ली चौक में बूढ़ी काली माता मंदिर के दर्शन व पूजन करेंगे. यहां पूजा का कार्यक्रम करने के बाद वह सुबह करीब 10:30 बजे SSB कैंपस में बी.ओ.पी फतेहपुर का दौरा और फतेहपुर, पेकटोला, बेरिया, आमगाछी व रानीगंज बी.ओ.पी भवनों का उद्घाटन करेंगे. 

दोपहर 12 बजे से बीएसएफ अधिकारियों संग बैठक

इसके बाद दोपहर में करीब 12 बजे अमित शाह BSF कैंपस में BSF, SSB व ITBP महानिदेशकों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा पर एक समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान वह बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को रोकने पर मंथन करेंगे. बता दें कि इस एरिया में बांग्लादेश से होने वाला घुसपैठ बड़ी समस्या है. यहां तेजी से मुस्लिम आबादी बढ़ती जा रही है. यहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रहते हैं. इनमें से अधिकतर ने तो अब यहां को वोटर आई कार्ड और अन्य डॉक्युमेंट्स भी बनवा लिए हैं.

पार्टी की कोर ग्रुप के साथ करेंगे मीटिंग

अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद अमित शाह दोपहर 2:30 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार की बीजेपी जिला कोर समिति के साथ बैठक करेंगे.  दोपहर 3:30 बजे वह माता गुजरी विश्वविद्यालय में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित "सुन्दर सुभूमि" कार्यक्रम में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें

Prayagraj News: अस्पताल में नमाज पढ़ने पर नहीं हुई FIR, पुलिस ने खारिज किया ओवैसी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
INDIA Bloc March Live: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
LIVE: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget