एक्सप्लोरर

प्रदर्शनों के बीच अनेक शहरों में नागरिकता कानून के समर्थन में आए लोग

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शन के बीच अब इसके समर्थन में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शन के बीच अब इसके समर्थन में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं. इस कानून के समर्थन में रैली महाराष्ट्र के नागपुर, मुंबई और बिहार के मुजफ्फरपुर में निकाली गई है. नागपुर में इस रैली का आयोजन लोक अधिकार मंच, बीजेपी, आरएसएस और अन्य पार्टियों द्वारा किया गया.

इस कानून के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है. उन्होंने कहा कि इस कानून से सिर्फ उत्पीड़न के शिकार हुए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी. उन्होंने मुस्लिम लोगों से कांग्रेस के जूठ फैलाने वाले इस अभियान से बचने की सलाह दी. उन्होंने मुस्लिमों से कहा कि कांग्रेस पार्टी आपको सिर्फ वोट मशीन के तौर पर देखती है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ''सीएए किसी भारतीय मुस्लिम के खिलाफ नहीं है. यह सिर्फ पड़ोसी देशों के उत्पीड़न का शिकार हुए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है. मैं अपने मुस्लिम भाइयों को कांग्रेस के झूठे अभियान की सच्चाई जानने की अपील करता हूं. यह पार्टी सिर्फ आपको वोट मशीन के तौर पर देखती है''

नागपुर के अलावा मुंबई में भी लोगों ने इस कानून के समर्थन में रैली निकाली है. यहां के मीरारोड स्टेशन के बाहर लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का समर्थन किया. महाराष्ट्र के अलावा बिहार में भी लोगों ने इस कानून का समर्थन किया है. यहां के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को दिनभर नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे हंगामे के बाद रविवार को इस कानून के समर्थन में लोग सड़कों पर आए. इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया.

हालांकि, बता दें कि देश के अनेक भागों में नागरिकता संशोध कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो ही रहे हैं. शनिवार को इस कानून के खिलाफ बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने बिहार बंद का आयोजन किया था. यह बंद कुल मिलाकर सफल रहा और कहीं से कोई बड़ी हिंसा की खबर नहीं आई. वहीं, इस विरोध-प्रदर्शन में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. कर्नाटक में भी इस कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में शामिल दो लोगों की मौत हो गई है. केरल से भी एक व्यक्ति के मौत की खबर है.

दिल्ली: मोदी की रैली से चुनावी अभियान की शुरुआत, 11 लाख दस्तखत से पीएम को थैंक्यू बोलेगी BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget