एक्सप्लोरर

दिल्ली: मोदी की रैली से चुनावी अभियान की शुरुआत, 11 लाख दस्तखत से पीएम को थैंक्यू बोलेगी BJP

रामलीला मैदान की तरफ आनेवाली हर सड़क पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बड़े-बड़े कट आउट लगाए हैं. इस रैली में पीएम मोदी को 11 लाख लोगों द्वारा साइन किया गया धन्यवाद ज्ञापन भी दिया जाएगा.

नई दिल्ली: आज राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ बीजेपी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर रही है. हाल ही में केंद्र सरकार ने दिल्ली की 1731 अनाधिकृत कॉलोनयों के लोगों को मालिकाना हक देने का फैसला किया है, इसी वजह से रामलीला मैदान में धन्यवाद रैली हो रही है. इस रैली में पीएम मोदी को 11 लाख लोगों द्वारा साइन किया गया धन्यवाद ज्ञापन भी दिया जाएगा.

बीजेपी का दावा है की इस रैली में एक लाख लोग शिरकत करेंगे. वहीं इस रैली में वो लोग शामिल होंगे जो अनाधिकृत कॉलोनियों में रहते हैं और जिन्हें मालिकाना हक मिला है. सरकार का दावा है कि इस फैसले से आठ लाख परिवारों के 40 लाख लोगों को सीधे फायदा पहुंचेगा. ना सिर्फ उनका मकान उनके नाम हो सकेगा बल्कि अनाधिकृत कॉलोनियों में भी वो सुविधा मिलेगी जो अधिकृत या नियमित कॉलोनी में मिलती है.

इस रैली के लिए बीजेपी ने खास तैयारी की है. रामलीला मैदान की तरफ आनेवाली हर सड़क पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बड़े-बड़े कट आउट लगाए हैं. वहीं भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग और कलाकार भी अपनी वेश भूषा और ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे हैं. हाल में दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध के चलते इस रैली के लिए खास सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए है. हर तरफ दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. साथ ही रामलीला मैदान के चारों तरफ मौजूद इमारतों के छतों पर भी पुलिस तैनात है. इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी पूरे मैदान पर नजर रखी जा रही है.

इस रैली में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, दिल्ली बीजेपी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय, दिल्ली के सभी सांसद, तीनों नगर निगम के महापौर और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन शामिल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

दरियागंज हिंसा: भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget