एक्सप्लोरर

गाजा पर इजरायल की बमबारी के बीच PM मोदी ने की मिस्र के राष्ट्रपति से बात, इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर हुई चर्चा

PM Modi Called Egypt President: गाजा पट्टी पर इजरायली सेना के भीषण हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी से फोन पर बात की है. आतंकवाद के खतरे पर बात हुई है.

PM Modi Called Egypt President: इजरायल में घुसकर फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के लड़ाकों के हमले के बाद इजरायली डिफेंस फोर्स गाजा पट्टी में लगातार जवाबी कार्रवाई कर रही है. हवाई हमले के बाद अब इजरायली सेना गाजा पट्टी में घुस चुकी है.

इस पर दुनिया भर में छिड़े विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने शनिवार ( 28 अक्टूबर) को अल सीसी को फोन करके वेस्ट एशिया में बढ़ती असुरक्षा और आतंकवाद को लेकर चिंता जताई है. 

इन मुद्दों पर हुई बात

इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने रविवार  (29 अक्टूबर) को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर दी है. पीएम ने लिखा, "कल हमारी बात राष्ट्रपति अल सीसी से हुई. हमने पश्चिमी एशिया में बढ़ती चुनौतियों को लेकर चर्चा की है. हम दोनों ने ही आतंकवाद, हिंसा और खतरे में पड़ती नागरिकों  की जिंदगी पर चिंता जताई. हम दोनों ने ही क्षेत्र में शांति बहाल करने और मानवीय सहायता सुनिश्चित करने पर सहमति जताई है.'

हालांकि पीएम ने अपने ट्वीट में कहीं भी इजरायल या फिलिस्तीन का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उनका इशारा आतंकवादी हमलों के बीच नागरिक जिंदगियों के खतरे की ओर है.

मिस्त्र ने भी शेयर भी की PM मोदी से बातचीत की जानकारी
पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति अल सीसी के बीच हुई बातचीत जानकारी मिस्त्र की ओर से भी दी गई है. एक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली सेना के ऑपरेशन को लेकर चर्चा हुई. दोनों नेताओं के बीच पूरे क्षेत्र की चुनौती और नागरिकों की जिंदगी के खतरे को लेकर बातचीत हुई है. राष्ट्रपति अल सीसी ने इस समस्या के कूटनीतिक समधान के लिए बातचीत पर जोर दिया है.

आपको बता दें कि हमास के हमले के बाद इजरायल की ओर से गाजा पट्टी पर किए जा रहे भीषण हमले रोकने को लेकर सीधे तौर पर टिप्पणी करने से भारत लगातार परहेज करता रहा है. दो दिन पहले शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी गाजा पट्टी पर हमले रोकने को लेकर लाए गए प्रस्ताव पर वोटिंग से भी भारत ने परहेज किया था.

ये भी पढ़ें :Israel Hamas War Live Updates: गाजा में इजरायली सैनिकों ने लहराया अपना झंडा, इंटरनेट सेवा बहाल, जानिए ताजा हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश से लेकर बढ़ते तापमान तक, IMD ने बताया अगले 14 दिनों का मौसम
भारी बारिश से लेकर बढ़ते तापमान तक, IMD ने बताया अगले 14 दिनों का मौसम
कांग्रेस विधायक के करीबी पर जमीन हड़पने का आरोप, जानें पूरा मामला
कांग्रेस विधायक के करीबी पर जमीन हड़पने का आरोप, जानें पूरा मामला
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget