Israel Hamas War Highlights: गाजा में अस्पतालों के पास हो रही बमबारी, पानी की आपूर्ति के लिए इजरायल ने खोली पाइप लाइन
Israel Hamas War Conflict Highlights: इजरायली सेना कह चुकी है कि वह गाजा में व्यापक जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रही है. इस बीच इजरायली सेना ने गाजा में एयरस्ट्राइक के अलावा जमीनी छापे भी मारे हैं.

Background
Israel Hamas War Live Updates: इजरायल (Israel) ने गाजा पट्टी में शनिवार (28 अक्टूबर) की रात को बमबारी में लगातार बढ़ोतरी की. इस दौरान उन्होंने गाजा में इंटरनेट सेवाएं और मोबाइल सर्विस पूरी तरह से बंद करके लगभग ब्लैकआउट कर दिया. गाजा पट्टी में शनिवार रात होने के बाद लगातार हवाई हमलों के विस्फोटों से शहर का आसमान घंटों तक जगमगाता रहा. गाजा में फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि इजरायल के तरफ से की बमबारी में लगातार मासूमों की जानें जा रही है.
इजरायल-हमास (Hamas) युद्ध में अब तक मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनियों का हुआ है. ताजा जानकारी के मुताबिक ये दावा किया जा रहा है कि इजरायल के हवाई हमले में अब तक गाजा में कम से कम 7,703 लोगों की मौत हो चुकी है. चौंकाने वाली बात ये है कि गाजा में मरने वालों में 50 फीसदी संख्या बच्चों की है. इस दौरान लगभग 3,595 बच्चे मौत की नींद सो चुके है और 20 हजार के लगभग लोग घायल हैं. इजरायल में मरने वालों की संख्या गाजा के तुलना में काफी कम है. दावा किया जा रहा है कि इजरायल में अब तक 1,405 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5,431 लोग घायल है.
इजरायल एक तरफ हवाई हमले में बढ़ोतरी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ युद्ध के दूसरे चरण के मुताबिक गाजा में घुसपैठ शुरू कर दिया है. इस दौरान उन्होंने हमास के कई कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया. एक दिन पहले ही इजरायली हमले में हमास के एयर यूनिट के कमांडर की मौत हो गई. इसके अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से फोन पर इजरायल हमास युद्ध को लेकर बातचीत की.
वहीं दूसरी ओर इजरायल ने तुर्किए से अपने राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुला लिया है. इस दौरान इजरायल अपने हमले में किसी भी तरह की कमी नहीं ला रहा है. गाजा में बीते 1 हफ्ते से बिजली नहीं है. इसी बीच हमास ने इजरायल को ऑफर देते हुए कहा कि हम सार बंधकों को तभी रिहा करेंगे जब आप सारे फिलिस्तीनियों को आजाद करेंगे.
इजरायल हमास युद्ध का असर मीडिल ईस्ट के बाकी देशों में भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्वी सीरिया में लड़ाकू जेट हमलों का आदेश दिया, जिसमें ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं को निशाना बनाया गया. इसके बाद ईरान ने 200 हेलिकॉप्टरों से युद्धभ्यास भी किया.
वेस्ट बैंक में फिलिस्तीन के लोगों को इजरायल से बचाने की जरूरत- फ्रांस
फ्रांस ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीन के लोगों को इजरायल से बचाने का आह्वान किया. अलजजीरा के मुताबिक फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा, "इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बसने वालों की ओर से की जा रही हिंसा में कई फिलिस्तीनी नागरिकों की हत्या हुई. इसे रोकने की जरूरत है."
मध्य पूर्व के नेताओं से बात कर रहे अमेरिकी राष्टपति बाइडेन
अमेरिकी राष्टपति जो बाइडेन मध्य पूर्व के नेताओं से बात कर रहे हैं. अलजजीरा के मुताबिक व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यह नहीं बताया कि बाइडेन किस नेता से बात कर रहे हैं.
Source: IOCL



























