एक्सप्लोरर

American Report On ISIS: अमेरिकी रिपोर्ट से हुआ खुलासा, इस्लामिक स्टेट में अभी तक भारतीय मूल के 66 लड़ाके हैं शामिल

American report on terrorism: अमेरिकी रिपोर्ट में आईएसआईएस के लड़ाकों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसआईएस में 66 लड़ाके भारतीय मूल के हैं.

US Report On Terrorism: वैश्विक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट में अबतक 66 भारतीय मूल के लड़ाकों के होने की जानकारी मिली है. यह दावा अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आतंकवाद पर जारी नवीनतम रिपोर्ट में किया है. इसके साथ ही रिपोर्ट में एनआईए सहित भारत के आतंकवाद रोधी एजेंसियों की सक्रियता से अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय आतंकवादी ताकतों को पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए सराहना की है.

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को आतंकवाद पर देशों की रिपोर्ट 2020 जारी किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव यूएनएससीआर 2309 को और हवाई अड्डों पर सामान की अनिवार्य ‘डुअल स्क्रीन एक्स रे’ से जांच क्रियान्वित करने में अमेरिका से साझेदारी कर रहा है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 2309 सरकारों से नागरिकों की हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा को सुनिश्चित करने का आह्वान करता है.

अमेरिका की ओर से जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नवंबर तक इस्लामिक स्टेट से भारतीय मूल के 66 लड़ाकों के जुड़ने की जानकारी मिली है. इसके अनुसार कोई विदेशी आतंकवादी लड़ाका (एफटीएफ) वर्ष 2020 के दौरान भारत नहीं लौटा.

भारत-अमेरिका सहयोग को रेखांकित करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका भारत सरकार के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना जारी रखेगा, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के जरिये जैसे 17वें आतंकवाद रोधी संयुक्त कार्यबल, अक्टूबर में तीसरा ‘टू प्लस टू’ मंत्री स्तरीय वार्ता शामिल है.

इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) सहित भारतीय आतंकवाद रोधी एजेंसियों की सक्रियता से अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय आतंकवादी बलों की पहचान करने और रोकने के लिए प्रशंसा की गई है.

रिपोर्ट में कहा गया, ''एनआईए ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े 34 मामलों की जांच की और 160 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें सितंबर महीने में केरल और पश्चिम बंगाल से अलकायदा से जुड़े 10 सदस्य शामिल हैं. ''

रिपोर्ट में कहा गया, ''भारत ने आतंकवाद के मामलों की जांच के सिलसिले में अमेरिका द्वारा सूचना देने का अनुरोध करने पर समयबद्ध तरीके से जवाब दिया और अमेरिका की सूचना पर आतंकवादी खतरे को असफल बनाने की कोशिश की. गत दो वर्षों में सहयोगात्मक कोशिशों से आतंकवादियों की आवाजाही रोकी गई और अमेरिका और अमेरिकी हितों पर संभावित खतरे को लेकर अमेरिकी अधिकारियों को आगाह किया गया.''

अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अधिकारी आतंकवादियों की भर्ती, कट्टरपंथी हिंसा और सांप्रदायिक तनाव फैलाने में इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर चिंतित हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2020 में भारत ने कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नेतृत्व की सक्रिय भूमिका निभाई जहां पर बहुपक्षीय आतंकवाद निरोधी सहयोग को प्रोत्साहित किया गया.

हालांकि, रिपोर्ट में एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी और सूचना साझा करने में मौजूद ‘अंतर’ की ओर भी इशारा किया गया है. इसमें कहा गया, ''भारतीय सुरक्षा एजेंसियां आतंकी खतरे को रोकने में प्रभावी है. हालांकि, खुफिया जानकारी और सूचना साझा करने को लेकर में इनमें अंतर है.''

Ganga Expressway In Uttar Pradesh: गंगा एक्सप्रेस वे से इन शहरों को होगा फायदा, पीएम मोदी आज रखेंगे आधारशिला

Ayodhya में आज जुटेंगे सौ महापौर, राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी के मंदिरों में करेंगे पूजा-अर्चना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
CJP को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
Jodhpur Airport: PM नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Live: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget