एक्सप्लोरर

अंबानी संदिग्ध कार केस: आरोपी गाड़ी खड़ी कर पिछले दरवाजे से निकला, CCTV से बचा

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी एक लावारिस स्कॉर्पियों मिली. पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है.

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक संदिग्ध कार में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से हड़कंप मच गया है. मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया, वहां गाड़ी लाने वाले ड्राइवर ने सीसीटीवी से बचने के लिए गाड़ी के अंदर से ही पीछे की सीट पर गया और फिर फुटपाथ की ओर उतर गया. एबीपी न्यूज़ को मिले सीसीटीवी फुटेज जिस दुकान के थे उस दुकान की डीवीआर मुंबई क्राइम ब्रांच ने जब्त कर ली है.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि उन्होंने लगभग 3-4 घंटे की सीसीटीवी फुटेज चेक की. लेकिन उस फुटेज को देखकर ऐसा लगता है कि गाड़ी खड़ी करने के बाद ड्राइवर सीट से बाहर नहीं आया बल्कि वह अंदर ही अंदर पीछे की सीट पर चला गया और फिर फुटपाथ वाले दरवाजे से बाहर निकल गया.

बाहर निकलने के बाद आरोपी झुक झुककर चलने लगा और कुछ दूर जाने के बाद वह वहां से गायब हो गया. पुलिस संदिग्ध की तलाश में अन्य इमारतों और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

FIR दर्ज, कार के अंदर चिट्ठी मिली दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरा एक वाहन पाए जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के निकट कार्मिकल रोड पर गुरुवार को एक वाहन खड़ा था जिसमें जिलेटिन की छड़ें थी.

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. कार के नंबर प्लेट पर जो रजिस्ट्रेशन नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है. कार के अंदर से एक चिट्ठी भी मिली है.

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, 'मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक स्कॉर्पियो वैन में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली हैं. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है और जल्द ही जांच के नतीजे सामने आ जाएंगे.'

ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी के घर के पास लावारिस स्कॉर्पियों से चिट्ठी भी मिली, फैमिली को उड़ाने की दी धमकी

केरल में ट्रेन से 100 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें बरामद, एक महिला आरोपी से पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget