एक्सप्लोरर

अमेजन ने एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे से माफी मांगी, कहा- जल्द ही मराठी भाषा में भी होगी वेबसाइट

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मराठी भाषा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का अमेजन के साथ विवाद आखिरकार सुलट गया. अमेजन जल्द वेबसाइट समेत एप पर मराठी भाषा का ऑप्शन देगा.

मुंबई: ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मराठी भाषा का ऑप्शन हो इस बात को लेकर पिछले कुछ महीनों से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का अमेजन के साथ विवाद चल रहा था. जिसके बाद अब अमेजन ने वेबसाइट समेत एप पर मराठी भाषा का ऑप्शन देने की बात को मान लिया है. साथ ही मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे से भी माफी मांगी.

दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अक्टूबर महीने से ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर मराठी भाषा का एक ऑप्शन हो इस पर बातचीत कर रहा था. जिस पर उन्हें खास सफलता मिल नहीं रही थी. मनसे नेता अखिल चित्रे ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा हमारी एक ही मांग थी कि इन ई-कॉमर्स की वेबसाइट्स पर भारत की अन्य दूसरी भाषाओं का ऑप्शन दिया गया है तो मराठी भाषा को भी रखा जाये.

अखिल की मानें तो दूसरे अन्य ई-कॉमर्स की वेबसाइट्स ने इनकी बात मानी पर अमेजन की तरफ से कोई पॉजिटिव जवाब नहीं मिला रहा था. जिसके बाद मनसे ने आक्रामक भूमिका निभाई और अमेजन ने फिर इसका जवाब देते हुए मनसे के लोगों पर कानूनी कार्रवाई करना शुरू कर दिया. इस सबके बाद शुक्रवार को मनसे ने बहुत ही आक्रामक भूमिका निभाई. कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई. वहींं इसके बाद आज अमेजन ने मनसे नेता अखिल चित्रे से बातचीत की और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से माफी मांगी.

अखिल चित्रे ने बताया कि आज अमेजन के पदाधिकारी और उनके बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत हुई है. जिसमें उन्होंने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से माफी मांगी और अमेजॉन के हर प्लेटफॉर्म पर जल्द ही मराठी भाषा का ऑप्शन देने की बात की. चित्रे की माने तो अमेजन ने उन्हें ईमेल के माध्यम से यह बताया कि वो जल्दी ही मराठी भाषा का ऑप्शन अपने वेबसाइट और एप्लिकेशन पर ला रहे हैं.

चित्रे ने कहा कि, हमने 28 अक्टूबर को अमेजन के साथ अन्य कई शॉपिंग वेबसाइट्स को मराठी भाषा का ऑप्शन लाने को कहा था जिसके बाद बाकियों ने हमारी बात मानी पर अमेजन ही जिद पर था. इतना ही नहीं अमेजन ने मनसे के साथ बातचीत में उनके किये गए कानूनी मामले वापस लेने की भी बात की.

यह भी पढ़ें.

महाराष्ट्रः पुलिस के लिए मुश्किलों भरा रहा साल 2020, कोरोना से 312 पुलिसकर्मियों की गई जान, 28,500 हुए संक्रमित

मध्य प्रदेश में लव जिहाद के बिल को मंजूरी, अधिकतम 10 साल की सजा और एक लाख जुर्माने का प्रावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget