एक्सप्लोरर

J&K: खराब मौसम से अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक, खतरे के निशान के ऊपर बह रही झेलम, तीन की मौत

आज श्रद्धालुओं का कोई भी जत्था नहीं यात्रा के लिए नहीं भेजा गया. मौसम के मिजाज को देखते हुए आज सभी स्कूल बंद रखे गए.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में पानी फिर से परेशानी बन सकता है, लगातार हो रही बारिश से जम्मू कश्मीर में नदियां उफान पर हैं. झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसने श्रीनगर समेत दक्षिण कश्मीर के लोगों को डरा दिया है. बाढ़ और बारिश की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत की भी खबर है. घाटी के लोगों को 2014 याद आ रही है, इसलिए लोग सहमे हुए हैं. प्रशासन का कहना है कि खतरे की बात नहीं है लेकिन खतरे से पूरी तरह इनकार भी नहीं कर रहा है.

अमरनाथ यात्रा रोकी गई, पर्यटन पर भी पड़ सकता है असर खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है. आज श्रद्धालुओं का कोई भी जत्था नहीं यात्रा के लिए नहीं भेजा गया. मौसम के मिजाज को देखते हुए आज सभी स्कूल बंद रखे गए. मौसम के बदले मिजाज से स्थानीय नागरिक तो परेशान है हीं साथ ही पर्यटन उद्योग को भी जटका लगा है. हाउस बोट मालिकों का कहना है कि अगर बाढ़ आई तो ये उनके धंधे पर बड़ी चोट होगी क्योंकि इस बार जम्मू कश्मीर में पर्यटन कमजोर है.

लोगों को आ रही है 2014 की याद झेलम नदी में पानी खतरे के निशान के ऊपर है, ऐसे में लोगों को साल 2014 में आई बाढ़ की याद आ रही है. लोग इस याद को लेकर ही सहमे हुए हैं. प्रशासन का कहना है कि हालात अभी परेशानी वाले नहीं हैं, हालांकि प्रशासन श्रीनगर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को हिदायत दी है. झेलम में पानी की स्तर अभी सामान्य से तीन फीट ऊपर है जो 23 फीट के आसपास है. 2014 में झेलम 30 फीट के ऊपर बह रही थी जिस वजह से इतनी परेशानी हुई.

जम्मू में भी पानी बना मुसीबत कश्मीर घाटी ही नहीं जम्मू इलाके में पानी मुसीबत का सबब बना हुआ है. जम्मू के सांबा में बड़ा हादसा टल गया. 30 सवारियों से भरी मिनी बस खड्ड को पार कर रही थी तभी पानी के तेज बहाव में ये फंस गई. किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर सफर कर रहे लोगों को बाहर निकाला गया. मिनी बस में सवार ये लोग भाग्यशाली निकले क्योंकि इसके बाद खड्ड में बाढ़ आ गई. इस बाढ़ में बस काफी दूर तक बह गई.

जम्मू में तवी नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से 6 लोग पानी में बह गए. इन लोगों की तकदीर अच्छी थी कि SDRF की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 6 लोगों को बहने से बचा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget