एक्सप्लोरर

Alwar Temple Demolition: राजगढ़ में मंदिर तोड़े जाने को बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Alwar Temple Demolition: भाजपा के सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह एक समुदाय विशेष के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है.

Alwar Temple Demolition: राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत एक प्राचीन मंदिर को कथित रूप से तोड़े जाने को लेकर राज्य के कांग्रेस और भाजपा नेताओं में बयानबाजी शनिवार को भी जारी रही. सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भाजपा पर इस मुद्दे को लेकर राज्य में माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया. वहीं, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है.

तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है - राठौड़
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह एक समुदाय विशेष के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा, ' तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है ...फर्क बिल्कुल साफ है, उन्हें केवल अपने वोट बैंक को संदेश पहुंचाना है.' जयपुर में राठौड़ ने कहा कि राजगढ़ में मंदिर तोड़ने की कार्रवाई द्वेषपूर्ण है और 'बदला लेने की भावना से की गई है.' उन्होंने कहा, 'राजस्थान में अलग-अलग जगह ऐसा ही हो रहा है. कांग्रेस की इस मंशा को लोग समझ रहे हैं.' राज्य में कथित तौर पर महिलाओं व दलितों के खिलाफ अत्याचार की बढ़ती घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने आरोप लगाया, 'रामनवमी पर राम भक्तों पर वार- रमजान पर रोजा इफ्तार, यह कांग्रेस की मानसिकता है... राजस्थान को तालिबान बना दिया.'

कांग्रेस ने कहा - दंगे करवा रही बीजेपी 
वहीं, राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. खाचरियावास ने कहा, 'राजगढ़ में उन्होंने मंदिर तोड़ा है और मंदिर तोड़कर उन्होंने झूठ भी बोला. दस्तावेजी सबूत हैं सबके पास कि नगरपालिका में उनके ही बोर्ड ने इस आशय का प्रस्ताव रखा.' खाचरियावास ने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे राज्य में दंगे करवाने का षड्यंत्र कर रही है और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर राजस्थान में हारी हुई बाजी को जीतना चाहती है.

उन्होंने आरोप लगाया, 'मैं भाजपा के लोगों से कहूंगा कि उन्होंने माहौल बिगाड़ने में जल्दबाजी कर दी क्योंकि विधानसभा चुनाव में तो अभी डेढ़ साल है. भाजपा अगर चुनाव से छह महीने पहले यह काम करती तो उनका षड्यंत्र शायद कामयाब हो सकता था. अब कांग्रेस हर मोर्चे पर.. चौराहे से लेकर खेत-खलिहान और गांव-गली तक भाजपा का जवाब देगी.'

बीजेपी की जांच समिति ने की लोगों से बातचीत
इस बीच, भाजपा की तथ्यात्मक जांच समिति शनिवार को राजगढ़ पहुंची व स्थानीय लोगों से बातचीत की. समिति के सदस्य सांसद सुमेधानंद ने राजगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि 300 साल पुराना मंदिर तोड़ा गया है और उसके लिए कांग्रेस सरकार सार्वजनिक रूप से मांगी मांगे. उन्होंने कहा कि मंदिर का पुनर्निर्माण करवाकर मूर्तियों को सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाए. कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह व सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली भी राजगढ़ पहुंचे.

ये भी पढ़ें - 

पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर हिमाचल में भी अलर्ट, इस संगठन ने दी है धमकी

Hanuman Chalisa Row: रुख में नरमी ला सकती हैं नवनीत राणा, छोड़ सकती हैं मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की जिद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget