एक्सप्लोरर

'जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का सामना करने के लिए तैयार नहीं BJP'- अल्ताफ बुखारी का केंद्र सरकार पर हमला

JKAP चीफ का कहना है कि कुशासन के कारण बीजेपी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का सामना नहीं करना चाहती है. इसलिए, बिना किसी औचित्य के मतदान में देरी की जा रही है.

Jammu Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी अपने बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं. अब बुखारी ने आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव में देरी हो रही है, क्योंकि बीजेपी 'नाराज' मतदाताओं का सामना नहीं करना चाहती. उधमपुर जिले के मोंगरी में एक कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कही.

अल्ताफ बुखारी ने कहा कि बीजेपी के जरिये सीधे नियंत्रित किए जाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश (UT) प्रशासन के खिलाफ सार्वजनिक पीड़ा बढ़ रही है. कुशासन के कारण पार्टी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का सामना नहीं करना चाहती है. इसलिए, बिना किसी औचित्य के मतदान में देरी की जा रही है.

बुखारी ने कहा कि प्रशासन लोगों के विकास, रोजगार और अन्य मुद्दों के साथ न्याय करने में विफल रहा है. मोंगरी और पंचारी क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के अनसुलझे मुद्दों ने 'प्रशासन विरोधी भावनाओं' को जन्म दिया है. हालांकि, बुखारी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी अगली सरकार बनाती है, तो वह समान विकास सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में विकास के संबंध में श्वेत पत्र जारी करेगी.

PDP से निष्कासित हुए थे बुखारी
जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री रहे अल्ताफ बुखारी को महबूबा मुफ्ती की पीडीपी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. क्योंकि, उन्होंने अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ श्रीनगर में विदेशी दूतों और राजनयिकों के एक डेलीगेशन से मुलाकात की थी. इसके अलावा, अगस्त में धारा 370 हटाने और 35ए निरस्त होने के बाद कश्मीर घाटी में जनहानि न होने पर मोदी सरकार की तारीफ की थी.

2020 में जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का गठन 
साल 2020 में अल्ताफ बुखारी ने एक नई राजनीतिक पार्टी 'जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी' का गठन किया था. अल्ताफ ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर आए लगभग 30 नेताओं के साथ मिलकर अपनी पार्टी का गठन किया था. पिछले महीने ही बुखारी को अपनी पार्टी के अध्यक्ष के रूप में दोबारा से चुना गया था.

ये भी पढ़ें- 'हमारे सैनिकों के शवों पर लड़ा गया था 2019 का लोकसभा चुनाव', सत्यपाल मलिक बोले- पीएम मोदी ने मुझे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget