एक्सप्लोरर

CBI विवाद: खत्म हुई CBI निदेशक की छुट्टी, लेकिन खतरे की तलवार बरकरार

सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद सरकार ने 23 अक्टूबर को दोनों को छुट्टी पर भेज दिया था.

नई दिल्ली:  सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने का सरकार का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है. हालांकि, पद पर वापस आ जाने के बावजूद वो कोई बड़ा फैसला नहीं ले सकेंगे. कोर्ट ने कहा है कि आलोक वर्मा के बारे में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर चयन समिति फैसला ले. जब तक समिति अपना फैसला नहीं लेती, तब तक वो नीतिगत फैसले नहीं ले सकते.

क्या है मामला

सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद सरकार ने 23 अक्टूबर को दोनों को छुट्टी पर भेज दिया था. इस मसले को अलग-अलग याचिकाओं के जरिए कोर्ट में रखा गया था.

कोर्ट का फैसला

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और के एम जोसफ की बेंच ने माना है कि सीबीआई निदेशक के ट्रांसफर को लेकर कानून में जो बात कही गई है, वहीं उन्हें छुट्टी पर भेजे जाने पर भी लागू होती है. कोर्ट ने कहा है कि ट्रांसफर से पहले चयन समिति के पास जाने की शर्त इसलिए रखी गई थी ताकि सीबीआई निदेशक जैसे अहम पद को किसी भी बाहरी प्रभाव से मुक्त रखा जा सके. भले ही छुट्टी पर भेजने को लेकर कानून में कुछ नहीं कहा गया हो, लेकिन कानून बनाते वक्त संसद की मंशा यही थी कि सीबीआई निदेशक के पद को बाहरी असर से मुक्त रखा जाए। कोर्ट ने अपने फैसले में :-

* वर्मा से काम वापस लेने के सीवीसी के आदेश को रद्द किया है * उन्हें छुट्टी पर भेजने के सरकार के आदेश को रद्द किया है * नागेश्वर राव को कार्यवाहक सीबीआई निदेशक बनाने के आदेश को भी कोर्ट ने निरस्त कर दिया है

राकेश अस्थाना और दूसरे सीबीआई अधिकारियों के बारे में कोर्ट ने अपने फैसले में कुछ नहीं कहा है.

क्या होगा असर

गौरतलब है कि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) से सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के बारे में जांच रिपोर्ट मांगी थी. रिपोर्ट को देखने के बाद चीफ जस्टिस ने ये टिप्पणी भी की थी कि इसमें कुछ बातें आलोक वर्मा के बिल्कुल खिलाफ है. कुछ बातों में और जांच की जरूरत है. हालांकि बाद में इस रिपोर्ट को सुनवाई का हिस्सा नहीं बनाया गया. सुनवाई को सिर्फ इस तकनीकी सवाल तक सीमित रखा गया कि सरकार सीबीआई निदेशक को छुट्टी पर भेज सकती है या नहीं.

फैसले से लगता है कि जांच रिपोर्ट का असर कोर्ट के निष्कर्ष पर पड़ा है. इसलिए कोर्ट ने सरकार के आदेश को तो रद्द कर दिया है. लेकिन ये कहा है मामला 1 हफ्ते के भीतर चयन समिति के सामने रखा जाए. समिति उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वर्मा के बारे में फैसला ले. इस समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया होते हैं. समिति के सामने वो तमाम तथ्य रखे जाएंगे जो कोर्ट में रखे गए. ऐसे में ये कह पाना मुश्किल है कि आलोक वर्मा पूरी शक्ति के साथ अपने पद पर बहाल हो पाएंगे या नहीं. फिलहाल यही लगता है कि वो छुट्टी से तो वापस आ गए हैं. लेकिन उनके ऊपर से खतरे की तलवार नहीं टली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget