एक्सप्लोरर

अब तक सिर्फ 50 फीसदी पैन कार्ड ही आधार से हैं लिंक: आंकड़े

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई द्वारा हासिल आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 21 करोड़ 08 लाख 16 हजार 676 पैन को आधार संख्या के साथ जोड़ा गया है.

नई दिल्ली: अब तक कुल मिलाकर 21.08 करोड़ स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार नंबर के साथ जोड़ा गया है. इस संबंध में जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में पैन को आधार से जोड़ने के कार्यक्रम की वैधता को स्वीकार किया.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई द्वारा हासिल आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 21 करोड़ 08 लाख 16 हजार 676 पैन को आधार संख्या के साथ जोड़ा गया है. हालांकि, आयकर विभाग ने अब तक कुल मिलाकर 41 करोड़ 02 लाख 66 हजार 969 पैन जारी किये हैं.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''पैन-आधार को आपस में जोड़ने की समयसीमा को पहले ही अगले साल 31 मार्च तक बढ़ाया जा चुका है. इस संबंध में इसी साल 30 जून को आदेश जारी किया गया था.'' ताजा आंकड़ों के मुताबिक 41.02 करोड़ पैन जो अब तक जारी किये गये हैं उनमें से 40.01 करोड़ से अधिक पैन व्यक्तियों से जुड़े हैं. शेष पैन या तो कंपनियों के नाम पर हैं या फिर करदाताओं की दूसरी श्रेणियों से जुड़े हैं.

अधिकारी के मुताबिक अब तक 50 फीसदी के करीब आधार को ही पैन के साथ जोड़ा गया है. आधार और पैन को जोड़ने की समयसीमा को कई बार बढ़ाया गया है. सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में चल रहे विवाद को देखते हुये समयसीमा को बढ़ाया गया. सुप्रीम कोर्ट में इस बायोमेट्रिक योजना की वैधता को चुनौती दी गई थी.

कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने बुधवार को इस संबंध में अपना फैसला सुना दिया है और इन दोनों डाटाबेस को आपस में जोड़ने को सही ठहराया है. सरकार ने कुछ समय पहले ही आयकर रिटर्न दायर करने के साथ आधार संख्या लिखना अनिवार्य किया है. किसी को नया पैन लेने के लिये भी आधार संख्या की जरूरत होगी.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आधार कहां जरुरी और कहां नहीं, जानें

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) भारतीय नागरिकों को आधार संख्या जारी करता है जबकि किसी व्यक्ति, फर्म अथवा कंपनी को स्थायी खाता संख्या (पैन) आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget