एक्सप्लोरर

शोपियां गोलीबारी में मारे गये सभी लोग उग्रवाद से जुड़े थे: सेना

रविवार रात इस घटना में दो उग्रवादियों समेत छह लोग मारे गये. सेना ने कहा सभी छह लोग उग्रवाद से जुड़े थे.

श्रीनगर: सेना ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गोलीबारी में मारे गये सभी लोग उग्रवाद से जुड़े थे और जवानों ने आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई की. रविवार रात इस घटना में दो उग्रवादियों समेत छह लोग मारे गये. गोलीबारी की घटना के बारे में सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाहनू गांव के पास ट्रेंज- पिंजूरा मार्ग पर चलित वाहन जांच चौकी (एमवीसीपी) पर तैनात जवानों पर तेजी से जा रहे दो वाहनों में सवार लोगों ने गोलियां चलाईं. प्रवक्ता ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे तेजी से जा रहे दो वाहनों को ट्रेंज गांव की तरफ से जांच चौकी की ओर बढ़ते हुए देखा गया.

हमारे जवानों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई- सेना के प्रवक्ता

उन्होंने कहा कि सैनिकों की ओर से रुकने का संकेत दिये जाने के बावजूद वाहन बढ़ते रहे. जवानों ने गाड़ियों पर सर्च लाइट से रोशनी डाली लेकिन उन पर सवार लोगों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी. प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘ हमारे जवानों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई. मुठभेड़ में एक वाहन से गोली चला रहा आतंकवादी गोली लगने से गाड़ी से गिर गया. गाड़ी सड़क पर नाले की तरफ मुड़ गयी और दूसरी गाड़ी तेजी से चली गयी.’’

बाद में उग्रवादी आमिर अहमद मलिक का शव मिल गया. सी श्रेणी का आतंकी मलिक पिछले साल जुलाई से लश्कर- ए- तैयबा से जुड़ा था. मारे गये आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और88 राउंड कारतूस मिले हैं. प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ तलाशी में गाड़ी में तीन और लाशें मिलीं. ये लोग आतंकी के साथी थे.’’ उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह करीब नौ बजे सइदापुरा गांव में सेबों के बाग से एक और उग्रवादी की लाश मिली जिसकी पहचान आशिक हुसैन भट के तौर पर की गयी है. भट भी पहनू गांव वाले घटनाक्रम से जुड़ा था.

जवानों की ओर से अंधाधुंध की गई गोलीबारी में मारे गए सभी-  स्थानीय लोगों और परिवार का आरोप

प्रवक्ता के अनुसार दूसरी जिस गाड़ी से सैनिकों पर गोली चलाई गयी थी, वह सोमवार को सुबह गोलीबारी की जगह से करीब 200 मीटर दूर पिंजूरा के पास मिली. उन्होंने कहा, ‘‘ कार में एक और व्यक्ति मृत मिला. उसकी पहचान गौहर अहमद लोन के रूप में की गयी है.’’ स्थानीय लोगों और मृत युवकों के परिवार ने घटना पर सेना की बात मानने से इनकार कर दिया है और आरोप लगाया है कि उनका उग्रवाद से कोई लेनादेना नहीं है और वे जवानों की ओर से अंधाधुंध की गई गोलीबारी में मारे गये हैं.

दोनों तरफ से चली गोलीबारी में मारे गए चार लोग- मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी कहा है कि चार लोग दोनों तरफ से चली गोलीबारी में मारे गये हैं. शोपियां से सत्तारूढ़ पीडीपी के विधायक मोहम्मद यूसुफ भट ने घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि कोई भी परिस्थिति इन आम नागरिकों की मौत को जायज नहीं ठहरा सकती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget