एक्सप्लोरर

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, चीन-कश्मीर पर सरकार रखेगी अपना पक्ष

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर आज शाम सभी दलों के नेताओं की अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहेंगी. दोनों बड़े मंत्री चीन के साथ जारी सीमा विवाद और कश्मीर के ताज़ा हालात पर बात करेंगे.

नई दिल्लीकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर आज शाम सभी दलों के नेताओं की अहम बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहेंगी. दोनों बड़े मंत्री चीन के साथ जारी सीमा विवाद और कश्मीर के ताज़ा हालात पर बात करेंगे. इस बैठक को सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्ष के साथ बेहतर तालमेल बनाने की सरकार की कोशिश माना जा रहा है.

चीन के साथ सीमा पर जारी विवाद,  जम्मू-कश्मीर के बिगड़ते हालात और  अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला इन तीन मुद्दों पर विपक्ष संसद में सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.

आज शाम गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर है बैठक 

इस बात के पूरे आसार हैं कि विपक्ष ही नहीं, एनडीए सरकार में शामिल बीजेपी के सहयोगी दल भी चीन विवाद और कश्मीर जैसे मुद्दों को संसद में उठा सकते हैं. शायद यही वजह है कि सभी दलों के प्रमुख नेताओं को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम से न्योता भेजकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर बैठक बुलाई गई है. बैठक में सुषमा स्वराज खुद डोकलाम सीमा विवाद पर अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी सभी दलों को देंगी.

सरकार की पाकिस्तान नीति पर भी बात होगी

वरिष्ठ पत्रकार सुहासिनी हैदर का मानना है कि सरकार की ये बैठक संसद के 17 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले अहम मुद्दों पर विपक्ष के साथ बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश के तहत बुलाई गई है. सुहासिनी हैदर का कहना है, ‘’भारत सरकार ने कोई विस्तृत ब्रीफिंग नहीं की है. विपक्ष ने मांग की है बताया जाए चीन के साथ क्या हो रहा है? वरना ये मुद्दा संसद के सत्र में छा जाएगा. सुहासिनी हैदर ये भी मानती हैं कि चीन के साथ मौजूदा तनाव एक ऐसे नाज़ुक मोड़ पर है, जिसमें हालात कोई भी मोड़ ले सकता है.

कश्मीर के हालात पर राजनाथ सिंह करेंगे बात

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक सभी दलों को हालात की जानकारी देने की सलाह प्रधानमंत्री मोदी ने दी.  जिसके बाद सभी नेताओं को बैठक का न्योता भेजा गया. बैठक में राजनाथ सिंह भी चीन के साथ जारी विवाद के अलावा सरकार की पाकिस्तान नीति और कश्मीर में हालात सुधारने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देंगे.

सरकार जानती है कि विपक्ष कश्मीर और चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा, इसीलिए पीएम मोदी ने राजनाथ और सुषमा के जरिए विपक्ष को भरोसे में लेने की कोशिश की है. देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों बड़े मंत्री इसमें कितने सफल होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget