एक्सप्लोरर
कई मांगों को लेकर ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का 20 जुलाई से चक्काजाम
ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में चेयरमैन कुलतारन सिंह अतवाल ने कहा कि हमें एक दिन की हड़ताल से तकरीबन 2 हजार करोड़ का नुकसान होगा और सरकार के नुकसान का तो अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है.

(फाइल फोटो)
नई दिल्लीः आज ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस हुई जिसमें चेयरमैन कुलतारन सिंह अतवाल ने कहा कि 20 जुलाई को 6 बजे से देश भर में चक्काजाम होगा. ये चक्काजाम तब तक रहेगा जब तक हमारी मांगे मान नहीं ली जाती हैं. पूरे देश में 95 लाख ट्रक हैं लिहाजा डीजल के दाम में बढ़ोतरी बंद होनी चाहिए. इसके अलावा एक्ससाइज ड्यूटी रोड टैक्स को वापस लिया जाना चाहिए. इस बार ऐसा चक्का जाम होगा जैसा कभी नहीं हुआ है. हमें एक दिन की हड़ताल से तकरीबन 2 हजार करोड़ का नुकसान होगा और सरकार के नुकसान का तो अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है. इसके अलावा इस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने की मांग के साथ डीजल को 3 महीने में बढ़ाये जाने की मांग भी सरकार के सामने रखी है. ट्रक टोल टैक्स देना चाहते हैं लेकिन फायदे भी चाहते हैं. नितिन गडकरी ने कहा था 1 लाख 37 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है जिसे दूर करने के लिए सिर्फ उनके सामने ही सारा टैक्स क्यों रखा जाए. रास्ते टोल फ्री होने चाहिए और इंश्योरेंस थर्ड पार्टी में लगातार 3 सालों से बढ़ोतरी हो रही है इसे कम किया जाना चाहिए. 44ई के तहत अब दाम बढ़ा दिए गए हैं और लगातार टैक्स और भी बढ़ाये जा रहे हैं. ट्रांसपोर्टर को 100 प्रतिशत पेनाल्टी भरनी पड़ती है और टीडीएस में भी पेनाल्टी भरनी पड़ती हैं. टोल कलेक्शन मात्र 19 हजार करोड़ हैं. रोड टैक्स से 80 हजार होता है. टोल टैक्स खत्म होना चाहिए.
और पढ़ें























