एक्सप्लोरर

मुंबई में 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी को कोरोना वैक्सीन देने से पहले मेयर ने खड़े किए ये सवाल

मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा- “हमने पहले ही आयुक्त से उन लोगों की एक सूची बनाने के बारे में बात की है जो वैक्सीन की खरीद में हमारी मदद कर सकते हैं, क्योंकि हमारे पास सभी तैयारियां हैं.

कोरोना संकट के बीच मुंबई में 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु-वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन की इजाजत दे दी गई है. सभी राज्यों की तरफ से वैक्सीनेशन की खरीद प्रक्रिया और अन्य चीजों की तैयारी चल रही है. इस बीच, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्ति किए जाने को लेकर सवाल खड़ा किया है.

पर्याप्त वैक्सीन सप्लाई पर सवाल

उन्होंने मंगलवार को कहा कि सभी सेंटर तैयार किए जाएंगे लेकिन सवाल  है कि क्या वैक्सीन की पर्याप्त सप्लाई रहेगी. 1 मई से हमें 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन देना है. लेकिन हमें यह देखना होगा कि पहले की तरह वैक्सीन सप्लाई लगातार जारी रहती है. इसके साथ ही, दूसरे डोज वाले लोगों को प्राथमिकता देनी होगी.

आपूर्ति नहीं होने पर होगा मुश्किल 

मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने आगे कहा- “हमने पहले ही आयुक्त से उन लोगों की एक सूची बनाने के बारे में बात की है जो वैक्सीन की खरीद में हमारी मदद कर सकते हैं, क्योंकि हमारे पास सभी तैयारियां हैं. लेकिन यदि हमें वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होती है तो हमारे लिए सभी का वैक्सीनेशन करना मुश्किल हो जाएगा.”

BMC को 1.5 लाख वैक्सीन डोज मिली

देशभर में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान ते बीच करोना वायरस से बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने रविवार को बताया कि उसे कोविड-19 वैक्सीन की एक लाख 58 हजार डोज मिली हैं. सरकारी और प्राइवेट टीकाकरण केंद्रों में इसका वितरण शुरू कर दिया गया है. बीएमसी के अनुसार, इससे मुंबई में 26 से 28 अप्रैल तक कम से कम तीन दिनों के लिए टीकाकरण सुचारू रूप से चल सकेगा. इस बीच, यह कहा गया कि उपलब्ध वैक्सीन स्टॉक में कोवैक्सीन का स्टॉक बहुत सीमित है और ऐसे में इस वैक्सीन के लिए उन लोगों को वरीयता दी जाएगी जिन्हें कुछ सेंटर्स पर दूसरी डोज लेनी है.
 
वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर की जा रही प्लानिंग
कोविड -19 टीकाकरण अभियान के तहत बीएमसी और सरकार ने 59 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं बकि 73 निजी अस्पतालों में कुल 132 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं. हालांकि कोविड-19 वैक्सीन की सीमित उपलब्धता के कारण  समय-समय पर कुछ केंद्रों पर टीकाकरण को अस्थायी रूप से रोकना पड़ता है. टीके के उपलब्ध स्टॉक को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण अभियान की योजना दैनिक आधार पर बनाई जा रही है और दूसरी डोज लेने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाती है.

ये भी पढ़ें: BMC को 1.5 लाख वैक्सीन डोज मिली, कम स्टॉक के कारण दूसरी डोज लेने वालों को दी जाएगी प्राथिमकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget