एक्सप्लोरर

अलकायदा के आतंकी जवाहरी की भारत को गीदड़भभकी, कश्मीर में आतंकियों को भड़काने वाला संदेश जारी किया

अपने संदेश में आतंकी जवाहिरी अल्लाह की दुहाई देकर आतंक को बढ़ावा देने के लिए उकसा रहा है. अलकायदा कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए एक अपस्टार्ट समूह तैयार करने की कोशिश में है.

नई दिल्ली: ओसामा बिन लादेन के आतंकी संगठन अल कायदा के खूंखार आतंकी अल जवाहिरी ने कश्मीर को लेकर भारत को गीदड़भभकी दी है. कश्मीर में आतंक को भड़काने वाला संदेश जारी किया है. जवाहिरी ने 'Don’t Forget Kashmir' (कश्मीर को मत भूलना) नाम से संदेश में भारत को चेताया ही नहीं बल्कि कश्मीर में आतंक फैलाने वाले आतंकियों का महिमामंडन किया है.

अल कायदा की मीडिया शाखा अस सहाब ने जवाहिरी का जो संदेश जारी किया है उसमें आतंकी जाकिर मूसा की भी फोटो भी लगाई गई है. मकसद साफ है अल जवाहिरी कश्मीर के आतंकियों की नजर में आकर उनका समर्थन लेना और समर्थन देना चाहता है. लेकिन एक बात और हैरान करती है कि जवाहिरी अपने संदेश में पाकिस्तान की आलोचना करता है.

आतंकियों को जेहादी-मुजाहिदीन बताते हुए जवाहिरी ने कहा है कि कश्मीर में लड़ रहे जेहादियों को पाकिस्तानी की एजेंसियों के चंगुल से मुक्त होना चाहिए. मुजाहिदीनों को शरिया के हिसाब से अपनी नीति बनानी चाहिए. जवाहिरी अल्लाह की दुहाई देकर आतंक को बढ़ावा देने के लिए उकसाया है जवाहिरी ने. अलकायदा कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों के खिलाफ जिहाद छेड़ने के लिए एक अपस्टार्ट समूह तैयार करने की कोशिश में है.

इस मामले पर रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटा.) जीडी बक्शी ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "पाकिस्तान के ऊपर बहुत भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है. पाकिस्तान की आईएसआई जवाहरी को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रही है. जवाहरी को मोहरा बना कर पाकिस्तान दुनिया को दिखाना चाहता है कि वो आतंकवाद के खिलाफ है. आईएसआई ने ओसामा बिल लादेन का भी इस्तेमाल किया था.''

बक्शी ने कहा कि हमें सावधान रहने की जरूरत है. वक्त आ गया है कि कश्मीर के आतंकियों के खिलाफ बेहद कड़ी कार्रवाई की जाए. पत्थरबाजों के खिलाफ भी सख्त एक्शन होना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए संसद पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
LIVE: NDA की मंगल मिलन मीटिंग के लिए पहुंचे PM मोदी, केजरीवाल का E20 पर मार्च
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
एक्ट्रेस तृषा पर स्टालिन का डबल मीनिंग कमेंट, TVK ने की NCW से शिकायत, बोली- ये अश्लील
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget