एक्सप्लोरर

अखिलेश ने की हराने की अपील, शिवपाल बोले- 'सब कुछ ठीक है'

नई दिल्ली: चुनाव मैदान में एक पार्टी का नेता दूसरी पार्टी के नेता पर हमला बोले ये तो आम बात है. इस बार के चुनाव में एक और दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रही है, अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव पर भी खूब बरस रहे हैं जो उन्हीं की पार्टी से उम्मीदवार भी हैं. अखिलेश ने बिना नाम लिए शिवपाल को हराने की अपील भी की. अखिलेश के बयान पर शिवपाल यादव की भी प्रतिक्रिया आ गई है. शिवापल ने कहा, ''अखिलेश के बायन सीधे सीधे कुछ भी ना बोलते हुए कहा कि सब ठीक है, मैं सिर्फ अपने चुनाव पर ध्यान दे रहा हूं.''

अखिलेश ने की हराने की अपील, शिवपाल बोले- 'सब कुछ ठीक है

रामगोपाल भी मंच पर मौजूद थे चाचा और भतीजे की चुनाव से पहले शुरू हुई ये लड़ाई चुनाव के मैदान में भी जारी है. अखिलेश जब इटावा पहुंचे तो घर के झगड़े की चर्चा छेड़ दी. अखिलेश के भाषण के दौरान उनके चचेरे चाचा रामगोपाल यादव मंच पर मौजूद थे. परिवार के झगड़े में रामगोपाल लगातार अखिलेश के साथ डटे हुए हैं, अखिलेश बोल रही रहे थे कि रामगोपाल उनके पास पहुंचे और कान में कुछ कहा, क्या कहा ये पता नहीं लेकिन इसके बाद तो अखिलेश ने शिवपाल पर आरोपों की बौछार कर दी. अखिलेश ने की हराने की अपील, शिवपाल बोले- 'सब कुछ ठीक है

क्या कहा अखिलेश ने? अखिलेश ने कहा, ''हमने लोगों पर ज्यादा ही भरोसा कर लिया. जिन पर भरोसा किया उन्होंने हमें और नेता जी को ही लड़ा दिया. मैंने कभी साइकिल को हराने की बात नहीं की लेकिन सुना है इटावा में कहीं कहीं मोबाइल से लोगों को बुलाकर साइकिल हराने की बात कही जा रही है. हमने सुना है कि यहां पर एक नई पार्टी भी बनने जा रही है. ये आरोप तो हम पर लगता था कि हम नई पार्टी बनाने जा रहे हैं. कौन समझाए कि नई पार्टी बनाने से कुछ नहीं होता. " अखिलेश ने कहा, ''ऐसे लोग जिन्होंने नेता जी और हमारे बीच खाई पैदा की है इटावा को लोगों उन्हें सबक सिखाने का काम करना.''

नरेश अग्रवाल ने शिवपाल यादव को बताया 'कूड़ा' शिवपाल पर अखिलेश के इस वार के बाद पार्टी के दूसरे नेता भी कूद पड़े. परिवार के झगड़े में अखिलेश के साथ खड़े रहे सांसद नरेश अग्रवाल ने तो बिना नाम लिए शिवपाल की तुलना कूड़े से कर दी और कह दिया कि कूड़े की जगह डस्टबीन में होती है. नरेश अग्रवाल ने कहा, ''पतझड़ हरसाल आता है, पुराने पत्ते झड़ जाते हैं और नए पत्ते आ जाते हैं. पतझड़ के झड़े पत्तों पर ज्यादा बात नहीं की जाती उन्हें झाड़ू से साफ करके कूड़ेदान में डाल दिया जाता है.''

मुलायम अब भी शिवपाल के साथ परिवार के इस झगड़े में शिवपाल अब अकेले पड़ गए हैं लेकिन मुलायम ने साथ नहीं छोड़ा है, मुलायम खुद शिवपाल के लिए प्रचार करने जसवंतनगर गए थे जहां से शिवपाल उम्मीदवार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget