एक्सप्लोरर

Akash Missile System: पलक झपकते ही टारगेट नष्ट, 'आकाश' मिसाइल सिस्टम का ये Video देख कांप उठेंगे चीन-पाकिस्तान

Akash Missile: पिछले साल भी भारतीय वायुसेना ने आकाश मिसाइल सिस्टम की ताकत से दुनिया को परिचित करवाया था. एक साथ चार टारगेट को नेस्तनाबूद किया गया था.

Indian Army: भारतीय सेना ने रविवार (30) को एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ सकती है. सेना की तरफ से 'आकाश मिसाइल सिस्टम' का एक शानदार वीडियो शेयर किया गया. इसमें मिसाइल की टारगेट को सटीकता के साथ नेस्तनाबूद करने की ताकत को देखा जा सकता है. आकाश मिसाइल सिस्टम को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है. 

पिछले साल दिसंबर में भारतीय वायुसेना ने 25 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद चार टारगेट्स को आकाश मिसाइल सिस्टम के जरिए नेस्तनाबूद किया. इस तरह मिसाइल की ताकत से दुनिया को परिचित करवाया गया. डीआरडीओ ने बताया है कि भारत सिंगल फायरिंग यूनिट का इस्तेमाल करके ऐसी क्षमता रखने वाला पहला देश बन गया. डीआरडीओ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए देश की इस उपलब्धि की जानकारी दी थी. 

सेना के जरिए शेयर किया आकाश मिसाइल का वीडियो

भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकाश मिसाइल सिस्टम का वीडियो शेयर किया है. 40 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मिसाइल सिस्टम से बाहर निकलती है और निशाना लगाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना के वाहन के जरिए मिसाइल सिस्टम को समुद्र तट के किनारे लाया जाता है. फिर एक छोटे से अनमैन्ड विमान को उड़ाया जाता है. इसके बाद मिसाइल उसे नष्ट करने के लिए लॉन्च होती है. 

वीडियो में आगे दिखाई पड़ता है कि मिसाइल विमान को बड़ी आसानी से हवा में ही बिखेर देती है. विमान के तबाह होने के बाद उसमें से धुआं निकलते भी दिखाई देता है. वीडियो में कहा गया है कि सेना की नजर से कोई भी चीज नहीं बच सकती है, फिर वो कितनी भी खतरनाक क्यों नहीं हो. 

क्या है आकाश मिसाइल की खासियत?

पिछले कुछ सालों में भारत की मिसाइल क्षमता में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है. आकाश एक शॉर्ट रेंज वाली सर्फेस टू एयर यानी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. इसकी रेंज 25 किलोमीटर की है, यानी इतनी दूरी पर मौजूद किसी भी टारगेट को आसानी से खत्म किया जा सकता है. एक वक्त विदेशों से आयात होने वाले रक्षा उत्पादों में इस तरह का मिसाइल सिस्टम प्रमुख हुआ करता था. हालांकि, अब इस तरह के हथियारों को देश में ही तैयार किया जा रहा है. 

आकाश मिसाइल सिस्टम की टारगेट को खत्म करने की क्षमता 88 फीसदी है, जिसे 98.5 फीसदी तक किया जा सकता है. मिसाइल सिस्टम में लॉन्चर, मिसाइल, कंट्रोल सेंटर, एक इंटीग्रल मिशन गाइडेंस सिस्टम, एक मल्टीफंक्शनल फायर कंट्रोल रडार, एक आर्मिंग एंड एक्सप्लोजन सिस्टम और डिजिटल ऑटोपायलट जैसी चीजें लगी हुई हैं. 

यह भी पढ़ें: स्वदेशी मिसाइल आकाश का उन्नत संस्करण बनाने की तैयारी, सेना में जल्द होगी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में H1N1 और फ्लू को लेकर बढ़ी सतर्कता, जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
दिल्ली में H1N1 और फ्लू को लेकर बढ़ी सतर्कता, जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन ने वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन ने वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget