एक्सप्लोरर

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से अजीत डोभाल ने की बात, संबंध बेहतर करने पर बनी सहमति

अमेरिका में हाल ही में बाइडेन ने राष्ट्रपति की शपथ ली है. राष्ट्रपति का कार्यकाल संभालने के बाद बाइडेन अपने अधिकारियों की नियुक्ति कर रहे हैं. अजीत डोभाल ने नई सरकार के साथ संबंध बेहतर बनाने के सिलसिले में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलविन से बात की.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से फोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और उससे बाहर शांति और स्थिरता की स्थापना सहित तमाम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने की स्थिति में हैं.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच साझा मूल्यों, समान रणनीति और सुरक्षा हितों पर आधारित भारत-अमेरिका संबंधों को और बेहतर बनाने को लेकर सहमति बनी. मंत्रालय ने कहा, ''राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने 27 जनवरी को अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से फोन पर बातचीत की. डोभाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर नियुक्ति के लिए सुलिवन को बधाई दी.''

बयान के अनुसार, ''डोभाल ने रेखांकित किया कि प्रमुख लोकतंत्र और मुक्त तथा समावेशी दुनिया के विचार में विश्वास रखने वाले भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र तथा उससे बाहर शांति और स्थिरता की स्थापना सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर निकटता से साथ मिलकर काम करने की विशेष स्थिति में हैं.''

बयान के अनुसार, सुलिवन ने कहा कि अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडा और साझा वैश्विक चुनौतियों के संबंध में साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है.

बता दें कि बाइडेन 20 जनवरी को अमेरिकी के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले चुके हैं. बाइडेन ने लगभग सभी बड़े पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है.

राजनाथ सिंह ने अमेरिका के नए रक्षा मंत्री से की बात, रक्षा सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget