एक्सप्लोरर

'रेप, चोरी और डकैती में नंबर वन हैं मुसलमान', AIUDF चेयरमैन बदरुद्दीन अजमल ने क्यों कही ये बात?

Badruddin Ajmal Assam: AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल के मुसलमानों के खिलाफ दिए गए एक बयान की चौतरफा आलोचना होने के बाद उन्होंने इस मामले में अपनी सफाई दी है.

Badruddin Ajmal On Muslims: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने मुसलमानों पर एक विवादित टिप्पणी की. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल पूछा, ज्यादातर मुसलमान आपराधिक प्रवृति के और पृष्ठभूमि के क्यों हैं. उन्होंने कहा, 'डकैती, बलात्कार, लूट जैसे अपराधों में मुसलमान नंबर वन क्यों हैं, हम जेल जाने में नंबर वन क्यों हैं? 

उन्होंने खुद इस समस्या का जवाब देते हुए कहा, क्योंकि ज्यादातर मुस्लिम पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं. अपने ही धर्म के लोगों की कड़ी आलोचना के बाद एआईयूडीएफ चीफ ने कहा, 'मैंने कोई ऐसी बात नहीं की है जो किसी तरह से गलत हो,मैंने जो कहा है वो तथ्य है.'

अपनी सफाई में क्या बोले बदरुद्दीन अजमल?
इंडिया टुडे से बातचीत में एआईयूडीएफ चीफ ने अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा, 'मैंने दुनियाभर के मुसलमानों में शिक्षा की कमी देखी है. मुझे बहुत दुख है कि हमारे बच्चे पढ़ाई नहीं करते हैं. हायर स्टडीज के लिए नहीं जाते हैं, यहां तक की मैट्रिक भी नहीं पास कर पाते हैं. इसलिए वह अपराध की दुनिया का रुख कर लेते हैं. मैं चाहता हूं कि वो ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करें और नेक रास्ते पर चलें. 

'महिलाओं का सम्मान करें लड़के'
बदरुद्दीन अजमल ने कहा, कई लड़के महिलाओं को देखकर गलत व्यवहार करने लग जाते हैं, उनके लिए मेरा एक ही संदेश है कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए. उनको याद रखना चाहिए कि उनके परिवार में महिलाएं भी हैं, अगर वे अपनी मां बहनों के बारे में सोचेंगे तो उनके मन में कभी भी गलत व्यवहार नहीं आएगा.

उन्होंने आगे कहा, दरअसल हम अपनी कमियों को सरकार के मत्थे मढ़ने की कोशिश करते हैं, हम अपने अंदर झांकते ही नहीं इसलिए हमारे समाज में समस्याएं घटने की जगह बढ़ती जा रही हैं. 

कौन है बदरुद्दीन अजमल? 
बदरुद्दीन अजमल असम की राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख हैं. बदरुद्दीन पेशे से इत्र कारोबारी हैं. एआईयूडीएफ असम में बंगाली मुसलमानों के बीच काफी अच्छी पकड़ रखती है. यही वजह है कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में AIUDF के 15 विधायक हैं.

ये भी पढ़ें: US Shooting: 18 लोगों को गोलियों से भूना, अब 48 घंटे बाद आरोपी की मिली लाश, पुलिस को आत्महत्या का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget