एक्सप्लोरर

एयर इंडिया ने रातों रात 48 पायलटों को नौकरी से निकाला, आर्थिक संकट का हवाला दिया

इन पायलटों ने पिछले साल इस्तीफा दे दिया था लेकिन नियमों के अनुसार छह महीने के नोटिस पीरियड में ही अपने इस्तीफे वापस भी ले लिए थे.

नई दिल्लीः सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने गुरुवार को 48 पायलटों को बर्खास्त कर दिया. ये वो पायलट हैं जिन्होंने पिछले साल इस्तीफा दे दिया था लेकिन नियमों के अनुसार छह महीने की नोटिस अवधि के भीतर ही अपने इस्तीफे वापस भी ले लिए थे. इन्हें एयरलाइन के एयरबस 320 विमानों को उड़ाने जिम्मेदारी दी गई थी. इस निर्णय से पायलटों में भारी नाराजगी है.

इन पायलटों के इस्तीफे वापस लेने का निर्णय पहले मंजूर कर लिया गया था लेकिन गुरुवार रात अचानक यह फैसला रद्द कर दिया गया. साथ ही उनकी सर्विस को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है.

कोविड-19 का भी दिया हवाला टर्मिनेशन लेटर में एयर इंडिया ने इस निर्णय के लिए कंपनी के कामकाज पर वित्तीय बाधाओं और कोविड -19 के इंपैक्ट का हवाला दिया है.टर्मिनेशन लेटर कहा गया है, ' कोविड के चलते वर्तमान में परिचालन सीमित है और निकट भविष्य में इसके बढ़ने की संभावना नहीं है. कंपनी को भारी नेट लॉस हो रहा और उसके पास भुगतान करने की वित्तीय क्षमता नहीं है. ” चौंकाने वाली बात यह है कि टर्मिनेट किए हुए पायलटों में से कुछ ने शुक्रवार को भी उड़ान भरी थी. जबकि टर्मिनेट होने के बाद उनकी मानसिक स्थित का अंदाजा लगाया जा सकता है. इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (ICPA) ने अब एयर इंडिया के चेयरमैन और एमडी राजीव बंसल को एक लेटर लिखा है. इसमें पायलटों को गैरकानूनी तरीके से टर्मिनेट करने के खिलाफ तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की गई है.

गौरतलब है कि जिन पायलटों को टर्मिनेट किया गया है, उन्होंने जुलाई 2019 तक अपने इस्तीफे वापस ले लिया था. समय पर वेतन -भत्ते नहीं मिलने के कारण उन्होंने इस्तीफे दिए थे. लेकिन फिर अनिवार्य रूप से छह महीने की नोटिस पीरियड के भीतर इस्तीफे वापस ले लिए थे और इस निर्णय को स्वीकार भी लिया गया था. अब ये पाटलट कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2020 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- देश में कोराना की तीन वैक्सीन टेस्टिंग के चरण में, बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की भी तैयारी

कोरोना वैक्सीन से लेकर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर तक, पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget