एक्सप्लोरर

पायलट्स को बलि का बकरा बनाने की कोशिश? AAIB की रिपोर्ट पर एसोसिएशन ने उठाए सवाल

Air India Plane Crash: एएलपीए ने एक बयान में कहा, 'जांच की शैली और दिशा पायलट की गलती की ओर झुकाव का संकेत देती है... एएलपीए इंडिया इस धारणा को स्पष्ट रूप से खारिज करता है.

Air India Plane Crash:  एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएलपीए) ने शनिवार को एअर इंडिया विमान दुर्घटना की निष्पक्ष और तथ्य-आधारित जांच की मांग की. एसोसिएशन ने दावा किया कि एअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच की शैली और दिशा पायलट की गलती की ओर झुकाव का संकेत देती है. विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जून को हुए बोइंग 787-8 विमान हादसे की अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें 260 लोग मारे गए थे.

रिपोर्ट में पाया गया है कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 के दोनों इंजन की ईंधन आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल में बंद हो गई, जिससे कॉकपिट में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई और विमान उड़ान भरने के लगभग तुरंत बाद ही जमीन पर गिर गया. पंद्रह पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉकपिट की आवाज रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से पूछता सुनाई देता है कि उसने ईंधन क्यों बंद किया, हालांकि दूसरे पायलट ने ईंधन बंद करने से इनकार किया.

पायलट की गलती की ओर झुकाव!
एएलपीए ने एक बयान में कहा, 'जांच की शैली और दिशा पायलट की गलती की ओर झुकाव का संकेत देती है... एएलपीए इंडिया इस धारणा को स्पष्ट रूप से खारिज करता है और निष्पक्ष, तथ्य-आधारित जांच पर जोर देता है.' एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उसके प्रतिनिधियों को जांच प्रक्रिया में पर्यवेक्षक बनाया जाए.एएलपीए इंडिया, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन (आईएफएएलपीए) का एक ‘मेंबर एसोसिएट’ है.

कैसे हुआ यह हादसा?
एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद दोनों इंजनों में अचानक फ्यूल कटऑफ हो गया. हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ऐसा क्यों हुआ. जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, उसकी इंडिकेटेड एयरस्पीड (IAS) 180 नॉट्स तक पहुंच गई. ठीक उसी समय दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच, जो सामान्य रूप से 'RUN' मोड में रहते हैं, महज 1 सेकंड के अंतराल में 'CUTOFF' मोड में चले गए. इसके कारण इंजनों को ईंधन की आपूर्ति रुक गई, और उनके N1 व N2 रोटेशन स्पीड तेजी से गिरने लगे. यही इस विमान दुर्घटना की प्रमुख वजह मानी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
बीजेपी के भीतर PM मोदी को भारत रत्न देने की मांग? नड्डा बोले- 'सुझाव अच्छा है, लेकिन...'
बीजेपी के भीतर PM मोदी को भारत रत्न देने की मांग? नड्डा बोले- 'सुझाव अच्छा है, लेकिन...'
भारत में फॉर्मूला वन की वापसी के लिए सरकार का बड़ा फैसला, बनाया टास्क फोर्स
भारत में फॉर्मूला वन की वापसी के लिए सरकार का बड़ा फैसला, बनाया टास्क फोर्स
मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली
मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ध्यान दें UPI Users! आपको नहीं देना होगा एक फूटी कौड़ी भी चार्ज, ये दुकानदार-बैंक का मामला
ध्यान दें UPI Users! आपको नहीं देना होगा एक फूटी कौड़ी भी चार्ज, ये दुकानदार-बैंक का मामला
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली
मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश
Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश
Embed widget