एक्सप्लोरर

37 साल के एयर इंडिया पायलट की दिल्ली एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से मौत, एविएशन रेगुलेशन बॉडी ने थकान से जान जाने की बात को नकारा

Air India Pilot: एयर इंडिया के पायलट की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है. मृतक पायलट की पहचान कैप्टन हिमानिल कुमार के तौर पर हुई है.

Air India: दिल्ली एयरपोर्ट पर 37 साल के एयर इंडिया के एक पायलट को हार्ट अटैक आया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. एविएशन रेगुलेशन बॉडी पायलट की मौत के बाद सामेन आयी है और उसने इस घटना पर बयान दिया है. हालांकि, एविएशन रेगुलेशन बॉडी की तरफ से ड्यूटी की वजह से होने वाली थकान के चलते जान जाने की बात को नकारा गया है. पायलट की मौत की वजह से हर कोई हैरान है, क्योंकि उसे फिट घोषित किया गया था. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के सूत्रों ने बताया है कि कैप्टन हिमानिल कुमार का 23 अगस्त को मेडिकल टेस्ट हुआ था. इस दौरान उन्हें फिट घोषित किया गया था. उनका मेडिकल सर्टिफिकेट अगस्त 2024 तक वैलिड था. फ्लाइंग ड्यूटीज को लेकर थकान संबंधी कोई समस्या नहीं थी. पायलट बी777 विमान को उड़ाने के लिए 3 अक्टूबर से ही कोर्स कर रहे थे. वह पहले ए320 टाइप के विमान को उड़ाया करते थे. 

सूत्रों ने कहा, 'कैप्टन हिमानिल कुमार दिवाली से ही छुट्टी पर थे और उन्होंने गुरुवार से ही क्लास शुरू की थी. इस क्लास में उन्हें बी777 एयरक्राफ्ट का दौरा करना था. यही वजह थी कि वह टी3 टर्मिनल पर थे. उनकी पिछली सभी मेडिकल जांच ठीक थी और उनमें कोई लंबे समय से मेडिकल समस्या भी नहीं पाई गई थी.' 

एयर इंडिया ने क्या कहा? 

एयर इंडिया ने कहा है कि वह सीनियर कमांडर थे और दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरबस से बी777 में ट्रांजिशन के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे. इसने बताया कि एयरलाइन ने कहा कि जैसे ही उनमें बेचैनी के लक्षण दिखने लगे, उनके सहकर्मियों ने तुरंत उनकी मदद करने की कोशिश की. हालांकि वे उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. 

विमानन कंपनी ने कहा, 'हम कैप्टन हिमानिल कुमार के निधन पर दुखी हैं. कैप्टन कुमार एक सीनियर कमांडर थे. वह रूटीन प्रोसिजर के तहत टी3 दिल्ली एयरपोर्ट पर हमारे ऑपरेशन ऑफिस तक गए थे. लेकिन उन्हें अचानक ऑफिस में परेशानी होने लगी. उनके सहयोगियों ने तुरंत उनकी मदद की. कैप्टन को एयरपोर्ट कैंपस में मौजूद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कंपनी ने कहा है कि पायलट एक्टिव ड्यूटी पर नहीं थे और वह बड़े विमान को उड़ाने के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे. 

यह भी पढ़ें: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के अवतार में आए ‘महाराजा’, एअर इंडिया के लिए अब करेंगे ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget