एक्सप्लोरर

TTD से गैर हिंदू कर्मचारियों की हुई छुट्टी तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- बहुत गलत हो रहा

TTD Non Hindu Workers: टीडीपी ने पहले की वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर गैर-हिंदुओं को इस निकाय में नियुक्त करने और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है.

Asaduddin Owaisi On TTD: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए 18 गैर हिंदू कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी छुट्टी कर दी. मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू निशाने पर हैं. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो हुआ बहुत गलत हुआ है.

एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “टीटीडी ने जो कारवाई की है, ये चंद्रबाबू नायडू ने की है. ये बीजेपी का साथ दे रहे हैं. हिन्दू न होने के नाते टीटीडी में काम करने वाले लोगों को हटाया जा रहा है. चंद्रबाबू नायडू को इस मामले को दोबारा देखना चाहिए. इससे मैसेज खराब जा रहा है. टीटीडी में जो हो रहा है गलत हो रहा है.”

क्या बोले नारा लोकेश?

वहीं, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) नेता नारा लोकेश ने बुधवार को कहा कि तिरुपति मंदिर बोर्ड के गैर-हिंदू कर्मचारियों को प्रबंधन निकाय की धार्मिक गतिविधियों से रोकने के फैसले पर कोई दोबारा विचार नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह आंध्र प्रदेश में पार्टी की सरकार का रुख है. टीडीपी महासचिव और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने बीजेपी को अपनी पार्टी के पूर्ण समर्थन की पुष्टि की और कहा कि टीडीपी पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है.

हिंदुओं के मस्जिद न जाने का दिया उदाहरण

तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के गैर-हिंदू कर्मचारियों से संबंधित निर्णय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में अडिग हैं. हमने चुनावों से पहले इस बारे में बात की थी और हम इस पर कायम हैं. हम इसे तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं. इसमें धार्मिक भावनाएं शामिल हैं.’’ उन्होंने अपनी बात रखने के लिए हिंदुओं को मस्जिद में काम करने की अनुमति नहीं दिए जाने का उदाहरण दिया. लोकेश ने कहा कि अगर इस फैसले को लेकर कोई कानूनी चुनौती आती है तो सरकार उसका मुकाबला करेगी.

जानें क्या है मामला?

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि टीटीडी के 18 कर्मचारी गैर-हिंदू धर्मों के अनुयायी बताए जाते हैं और मंदिर निकाय द्वारा आयोजित सभी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में उनके भाग लेने पर रोक लगा दी गई है. टीडीपी ने पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर गैर-हिंदुओं को इस निकाय में नियुक्त करने और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: 'एकजुट हो हिंदू समाज, तभी फल-फूल’ सकता है', केरल में बोले मोहन भागवत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?
ममता के लिए आफत! सामने आई NCPI के सभी MPs की लिस्ट, अब क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget